फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को बेचने वाली दलाल गुड़िया पकड़ी गई 

Mon, 19 Dec 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
rape - फोटो : daily mail
विज्ञापन
मोटी रकम कमाने को ममेरे फुफेरे भाइयों की पत्नियों को बिकवाने का माध्यम बनी फिरोजाबाद की दलाल गुड़िया को भी रुद्रपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुड़िया ने एक अन्य महिला आशा के साथ कुछ और नामों का भी खुलासा किया है। जिनकी तलाश में रुद्रपुर पुलिस जयपुर और मथुरा में डेरा डाले हुए हैं। लापता निशा का भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है।   
विज्ञापन

बारादरी इलाके के संजयनगर भाई प्रदीप और रुद्रपुर के रहने वाले उसके ममेरे भाई सोनू द्वारा मोटी रकम के लालच में अपनी पत्नियों की फर्जी शादी कराने का मामला प्रकाश में आया था। उन्होंने स्वीकार किया था कि उन्होंने अपनी पत्नियों को बेच दिया। जांच के बाद पुलिस ने मामले में शामिल आरोपी पतियों के साथ ही रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप निवासी पुष्पा को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पूछताछ में प्रदीप, सोनू और पुष्पा ने फिरोजाबाद निवासी गुड़िया और मथुरा निवासी आशा द्वारा युवतियों की फर्जी शादी का सौदा कराने की बात कबूली थी। इसके बाद रुद्रपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फिरोजाबाद में दबिश देकर गुड़िया को हिरासत में लिया है। पूछताछ में गुड़िया ने मथुरा की आशा के साथ ही कुछ अन्य नामों का भी खुलासा किया है। इसके बाद पुलिस ने मथुरा पहुंचकर दलाल आशा की धरपकड़ तेज कर दी है। इसके साथ ही जयपुर में भी पुलिस ने डेरा जमा रखा है। कोतवाल एनएन पंत का कहना है कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश देने के साथ ही आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। फिरोजाबाद में दबिश देने गई टीम के हाथ कुछ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं, जिनके आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें