फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला उत्पीड़न के 60 आरोपियों पर लगेगा गुंडा एक्ट

Fri, 06 May 2016 12:49 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी ने महिला अपराध में संलिप्त 60 आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट लगाने की संस्तुति कर दी है। पुलिस कप्तान की संस्तुति के बाद अब आरोपियों की फाइल पर जिला प्रशासन की मुहर लगनी है। 
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि यह कार्रवाई महिला अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए की जा रही है। उन्होंने बताया कि इन साठ आरोपियों में से बीस आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है। किशोरियों के साथ सबसे ज्यादा अपराध 30 से 45 वर्ष के युवकों ने किए हैं। आरोपी युवक में से छह जमानत पर हैं, जबकि बाकी फरार हैं। पीड़ित लड़कियों में आठ एक से 10 वर्ष की बच्चियां है, जबकि अन्य बारह पीड़िताओं की उम्र दस से 16 वर्ष के बीच है। 

उत्पीड़न के बाद जान से मार डाला 
पॉक्सो एक्ट के बाद आरोपियों पर दूसरे सबसे ज्यादा हत्या के आरोपों में केस दर्ज हैं। आरोपियों ने अपने इलाके में महिलाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से पीड़ित करने के बाद उनकी हत्या की है। कुल 16 युवक हत्यारोपी हैं। जिनमें थाना फतेहगंज, कोतवाली, भुता व किला क्षेत्र में सबसे ज्यादा हत्या के आरोपी युवक हैं। 
विज्ञापन


उन्नीस बलात्कार के आरोपियों पर कसा गया है शिकंजा 
19 बलात्कार के आरोपी युवकों पर गुंडा एक्ट की संस्तुति की गई है। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले 10 अपराधियों की उम्र 20 से 40 वर्ष तक हैं। बलात्कार के सभी केस पिछले पांच वर्ष के अंदर दर्ज किए गए हैं। बलात्कार के आरोपियों पर गुंडा एक्ट की संस्तुति करने में आंवला, सीबीगंज, शाही, कैंट व किला थाने प्रमुख हैं। 

अन्य कई संगीन अपराध में शामिल हैं आरोपी 
गुंडा एक्ट की संस्तुति वाले आरोपी महिला हिंसा के अपराधों के अलावा नशा के कारोबार, मारपीट, लूट, चोरी व अन्य अपराध कर चुके हैं। साठ में से 48 आरोपियों पर इन अपराधों में भी केस चल रहे हैं। 

एडीएम लगाएंगे आरोपियों पर गुंडा की अंतिम मोहर 
एसएसपी आरके भारद्वाज ने बताया कि पिछले एक महीने में जिले भर के साठ आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की संस्तुति करके एडीएम के पास भेजा गया है। जहां आरोपी पक्ष को नोटिस भेजकर सुनवाई के बाद एडीएम इन पर गुंडा एक्ट की अंतिम मुहर लगाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें