फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंडा मारकर लूटने वाला मेवाती गिरोह गिरफ्तार  

Wed, 22 Mar 2017 01:06 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
क्वालीफाइंग राउंड में यूपी के शटलर सबसे आगे  - फोटो : UP shuttler tops in qualifying round
विज्ञापन
हाईवे के लिंक रोड पर बाइक सवारों को डंडा मारकर लूटने वाले मेवाती गिरोह के तीन सदस्यों को फरीदपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर चार वारदातों का खुलासा किया। गिरोह के नकाबपोश बदमाश घात लगाकर हमला करते थे। इसके बाद मोबाइल, रकम और बाइक आदि लूट लेते थे। फरीदपुर पुलिस के अनुसार गिरोह के दो बदमाश अभी फरार हैं। एसपी देहात यमुना प्रसाद ने पुलिस लाइंस में प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी दी कि बीती 22 जनवरी की शाम साढ़े आठ बजे पिपरथरा के पास एक बाइक सवार की पिटाई कर 9 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया था। मोबाइल लोकेशन के सहारे पुलिस ने नन्हू पुत्र अमीन खां निवासी गांव मेवा सर्फापुर को उठा लिया। बाद में वहां दबिश देकर हारुन पुत्र फुर्दल खां और छोटू पुत्र भोलू खां को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, गिरोह का शाहिद और मुन्ना भाग गए
विज्ञापन

मोबाइल और जेवर बरामद 
बदमाशों के पास से 12 बोर के दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस, दो जोड़ी पायल, सोने का एक कुंडल बरामद किया गया। तीनों बदमाशों के खिलाफ फरीदपुर थाने में लूटपाट के दर्जनों मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन

इन वारदातों का हुआ खुलासा 
12 जनवरी को बिलौआ गांव और पिपरथरा के बीच बाइक सवार से मोबाइल, 1020 रुपये और बाइक लूटी।
22 जनवरी को साढ़े आठ बजे पिपरथरा के पास नौ हजार की लूट। 
30 नवंबर, 2016 को एक बजे रेलवे फाटक के पास 24 हजार की लूट 
रजपुरिया के पास आठ जनवरी को सवा चार बजे दो मोबाइल और 15 हजार की लूट   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें