फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार ने मामा-भांजे को रौंदा

Tue, 01 Mar 2016 01:38 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमनगर में धोबी चौराहे पर बेकाबू कार का चालक बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदकर भागने की कोशिश करने लगा। हादसे में दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए, लेकिन कार भी चालक समेत पकड़ी गई। गुस्साई भीड़ ने कार में तोड़फोड़ करके चालक की पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच पहुंची पुलिस चालक को भीड़ से बचाकर थाने ले आई।
विज्ञापन

घोबी चौराहा निवासी 25 वर्षीय जितेंद्र कुमार 18 वषीय भांजे जयवीर सिंह के साथ मॉडल टाउन से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। प्रेमनगर थाने से धर्मकांटे की तरफ जाते समय बेकाबू कार ने धोबी चौराहे के पास उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगते ही मामा-भांजे दूर जाकर गिरे। हादसे में मामा-भांजे को गंभीर चोटें आई और बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को आनन-फानन में निजी अस्पताल ले जाया गया। उधर, भीड़ ने हादसे से बाद कार लेकर भाग रहे चालक को घेर लिया। भीड़ ने कार से शीशे तोड़ डाले। पुलिस ने किसी तरह भीड़ को समझाकर शांत कि या और चालक को थाने में बैठा लिया। एसएसआई रामनारायण ने बताया कि हादसे में मामा-भांजे जख्मी हुए हैं। मामले में तहरीर मिलते ही मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जाएगी।   
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें