फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्कर बेलगाम, फिर दो ट्रक पकड़े, तीन गिरफ्तार

Wed, 04 Jan 2017 12:51 AM IST
बरेली
विज्ञापन
cow
विज्ञापन
शाहजहांपुर की तरफ से आ रहे गोवंशीय पशुओं से भरे ट्रकों को मंगलवार सुबह सात बजे बड़ा बाईपास पर अहिलादपुर चौकी पुलिस के पास रोकने की कोशिश की गई, लेकिन चालक भाग निकले। हालांकि, वायरलेस से मैसेज होने पर परसाखेड़ा पुलिस ने बैरियर लगाकर दोनों ट्रकों को पकड़ लिया। ट्रकों से 79 जीवित और 20 मृत पशु बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों ट्रकों के चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन

  मंगलवार सुबह सात बजे शाहजहांपुर की तरफ से दो ट्रक बड़ा बाईपास होते हुए रामपुर की तरफ जा रहे थे। बड़ा बाईपास स्थित चौकी पुलिस ने इन ट्रकों को रोकने की कोशिश तो चालक तेजी से ट्रक भगाने लगे। मैसेज मिलने पर परसाखेड़ा चौकी पुलिस ने रोड पर बैरियर लगा दिया और घेराबंदी कर दोनों ट्रक पकड़ गए। इनसे 79 जीवित और 20 मृत पशु बरामद हुए हैं। ट्रक चालक मोबीन पुत्र जमील निवासी नौगवां, शहजादनगर (रामपुर), नन्हें पुत्र वशी निवासी नयागंज, भावपुर कैमरी (रामपुर) और ट्रक में बैठे टीटू उर्फ पिंटू पुत्र जगत निवासी औरैया को गिरफ्तार कर लिया गया। जीवित पशु पुलिस ने गोशाला भेज दिए। पुलिस ने बताया कि ये पशु शाहजहांपुर की तरफ से रामपुर ले जाए जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें