फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीआर ने निकाली कारों की हवा, हंगामा

Mon, 01 Feb 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला, लोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
चमन विहार कालोनी में कार चोरी रोकने में नाकाम पुलिस ने शनिवार रात को सड़क किनारे खड़ी कारों की हवा निकाल दी। पुलिसकर्मियों का यह कारनामा एक रेजिडेंट के घर की छत पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया।
विज्ञापन


रविवार सुबह चमन विहार कालोनी के लोग घरों से बाहर निकले तो देखा कि करीब एक दर्जन से अधिक गाड़ियों की हवा निकली हुई है। सभी गाड़ियों की हवा निकली होने पर लोगों ने एक घर की छत पर लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच की।

जांच में सामने आया कि पीसीआर वैन से निकलकर एक कांस्टेबल गाड़ियों की हवा निकाल रहा है। इस पर लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामे की सूचना पर एसओ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन


एसओ बोले गश्त में होती थी परेशानी
सड़कों पर खड़ी गाड़ियों के चलते रात के समय गश्त में परेशानी होती है। लोगों को पहले ही समझाया जा चुका है कि सड़क किनारे गाड़ी खड़ी न करें। गाड़ी पार्किंग में खड़ी करेंगे तो चोरियां भी नहीं होंगी। - शीलेश यादव, एसओ लोनी
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें