फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिशूल एयरबेस और मॉल तलाशे संदिग्ध

Mon, 25 Jan 2016 01:14 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के बाद जिले में सतर्कता बरती जा रही है। गणतंत्र दिवस पर कोई संदिग्ध सार्वजनिक स्थलों पर न छिप जाए, इसे लेकर पुलिस के साथ पीएसी और सेना लगातार चेकिंग कर रही है। रविवार को भी त्रिशूल एयरबेस, फीनिक्स मॉल, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड, होटल ढाबों की चेकिंग की गई। 
विज्ञापन

एसपी सिटी समीर सौरभ के निर्देश पर रविवार को इज्जतनगर एसओ सतेंद्र यादव ने डेढ़ सेक्शन पीएसी के साथ त्रिशूल एयरबेस, फीनिक्स मॉल, होटल ढाबों में चेकिंग की। मॉल में मौजमस्ती करने आए प्रेमी जोड़े पुलिस को देखकर सकपकाते नजर आए। शाम चार बजे से शुरू हुई चेकिंग सात बजे तक चली। इसके अलावा रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म, लंबे रूट की ट्रेन और पार्किंग स्थल, पार्सल घर आदि में जीआरपी, आरपीएफ ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। वहीं कोतवाली, सुभाषनगर, किला, प्रेमनगर, बारादरी पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड, सेटेलाइट बस स्टैंड, होटल ढाबों में चेकिंग की।  एसपी सिटी समीर सौरभ ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग कराई जा रही है। एसएसपी के निर्देश पर वारंटियों की गिरफ्तारी को अभियान भी जारी है।

खुफिया एजेंसी कर रही रात को पहरेदारी
आतंकी खौफ को लेकर खुफिया एजेंसी भी सक्रिय हैं। खुफिया एजेंसी वाले रात में सार्वजनिक स्थलों पर घूमकर पहरेदारी कर रहे हैं और पूरी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों तक भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें