फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवर की चार नहीं छह थैलियां मिलीं थीं कूड़े के ढेर से

Tue, 26 Dec 2017 01:55 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
इन्‍हहीं बच्‍चचाों काो ‌िममिली थ्‍ाी थ्‍ाैली
विज्ञापन
 आंवला में कूड़े के ढेर से कबाड़ बीनते वक्त दो बच्चों (सगे भाइयों) को सोने केे जेवर की चार नहीं बल्कि छह थैलियां मिली थीं। यह खुलासा सोमवार को पुलिस की जांच में हुआ। पुलिस के सामने आई एक थैली से 265 ग्राम सोेना मिलने के बाद अब पुलिस बाकी पांच थैलियों की तलाश कर रही है। पुलिस 600 ग्राम से ज्यादा सोना गायब होने का शक जता रही है। यह सोना रसूखदारों के घरों में पहुंचा, मोहल्ले में बंट गया या खाकी वर्दी वालों की जेब में चला गया, इसकी जांच की जा रही है। रविवार देर रात तक चेयरमैन पद के प्रत्याशी रहे वकार अली उर्फ गुड्डू से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने दो अन्य लोगों के भी बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

दरअसल, कबाड़ बीनने वाले बच्चों के पिता मौसम शाह ने पुलिस से जेवर की चार थैलियां मिलनेे की बात कही थी। पुलिस ने रिकार्ड में भी चार थैलियों के मिलने की बात दर्ज की, लेकिन थाने में पूछताछ के दौरान मौसम शाह के बड़े बेटे मोमिन ने खुलासा किया कि उसे जेवर की छह थैलियां ही मिलीं थीं। इनमें से एक तो कबाड़ी इरफान ने ले ली थी। तीन थैलियां दबंग लूट ले गए। बाकी दो थैलियां पुआल में छिपा दी गईं लेकिन ये दोनों थैली रात में चोरी हो गईं। हालांकि चोरी होते हुए किसी ने नहीं देखा। पुलिस के पास जेवर की जो थैली पहुंची वह कबाड़ी इरफान द्वारा ली गई बताई जा रही है। मोमिन के बयान के बाद पांच थैलियों के गायब होने की जांच शुरू हुई है। 

सिंचाई मंत्री के भाई के पास सुरक्षा मांगने पहुंचा मौसम
सोमवार को बच्चों के पिता मौसम को दिनभर पुलिस तलाशती रही, लेकिन वह आंवला में ही भाजपा के कार्यालय में सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह के भाई मान सिंह के पास था। मान सिंह ने फोन पर बताया कि मौसम अपने दोनों बेटों के साथ आया था। वह काफी घबराया हुआ था। उसने जान को खतरा बताया। कहा, उसे लगातार धमकी मिल रही है। हमने उसे सांत्वना देकर हिम्मत बंधाई। अब एसपी देहात और सीओ से बात करके मौसम को सुरक्षा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। हो सकता है सोना छीनने वाले उसे नुकसान पहुंचाएं।
विज्ञापन


पुलिस ने खंगाला कूड़े का ढेर
सोमवार को पुलिस ने बदायूं रोड पर लगे कूड़े के उस ढेर को खंगाला जिसमें बच्चों को जेवर की थैलियां मिली थीं। पुलिस ने ढेर से जिन थैलियों में सोने के जेवर मिले थे, उनसे मिलती-जुलती खाली मिलीं थैलियों को कब्जे में ले लिया। आंवला के इंस्पेक्टर संजय सिंह ने आस-पास के दुकानदारों से भी पूछताछ करके सुराग तलाशने की कोशिश की। 

अब एसपी देहात करेंगी जांच 
एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने मामले की संवेदनशीलता को भांपते हुए जांच एसपी देहात ख्याति गर्ग को सौंप दी है। सीओ आंवला अशोक कुमार जांच रिपोर्ट एसपी देहात को सौंपेंगे। सीओ आंवला ने बताया कि कुछ लोग बयान दर्ज कराने नहीं आए हैं। 


दोनो सगे भाई सिर्फ पांच सौ रुपये में बेच रहे थे लाखों के जेवर 
बीस रुपये में इरफान ने खरीदे थे दो कुडंल और एक लॉकेट 
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। मोहल्ला ताड़गंज निवासी मौसम शाह के दो बेटे मोमिन और राहिल को कबाड़ बीनते वक्त शुक्रवार को कूड़े के ढेर से सोने के जेवर की छह थैलियां मिली थीं। दोनों भाई थैलियां लेकर कबाड़ी इरफान के पास पहुंचे। पुलिस के मुताबिक इरफान ने बीस रुपये में दो कुंडल और एक लॉकेट रख लिया। बच्चे पूरे सामान के पांच सौ रुपये मांग रहे थे। इरफान ने बच्चों के नहीं मानने पर लाठी लेकर दौड़ा लिया था और फिर नमाज पढ़ने चला गया। वापस आने पर जब उसने अपनी बीवी को जेवर दिए तो उसने उन्हें सोने के  बताए। सुनार से जांच कराने के इसकी पुष्टि भी हो गई। इसके बाद इरफान बच्चों के घर पहुंचा और थैलियां मांगने लगा, लेकिन मौसम शाह ने थैलियां देने साफ मना कर दिया। इसे लेकर दोनों में विवाद होने लगा। इसी बीच वकार ने अपने भाई अनीस और साथी बब्बू को मौसम के घर भेजा। मौसम के मुताबिक, ये तीनों लोग उसे झांसे में लेकर तीन थैलियां ले गए। 

हाफिजगंज की पुलिस ने पहुंचकर जेवर का मिलान कराया
हाफिजगंज थाना पुलिस को जब आंवला में जेवर मिलने की सूचना मिली तो वह उस सराफ को लेकर पहुंची जिससे हाल ही में जेवर लूटा गया था। पुलिस ने जेवर का मिलान कराया लेकिन सराफ ने उसे अपना नहीं बताया। हालांकि पुलिस को अब भी जेवर किसी सराफ का होने का ही शक है। जिस थैलेे मेें जेवर वाली थैलियां रखी थीं वह साफ सुथरा था। इससे लग रहा था कि कुछ समय पहले ही थैला कूड़े के ढेर में छिपाया गया था। 

प्रकरण से जुड़े लोगों ने कब क्या कहा
चेयरमैन प्रत्याशी रहे वकार अली उर्फ गुड्डू 
मैं 22 दिसंबर को बरेली में था। शाम 7:30 बजे मेरे पास फोन आया कि मौसम को सोना मिला है। इसके बाद अपने भाई अनीस को मौके पर भेजा था। मौसम को मिलने की खबर भिजवाई, लेकिन वह आया नहीं। मैं सिर्फ उसकी मदद करना चाहता था। 

इरफान कबाड़ी 
थैलियां बच्चे लेकर आए थे। कुछ सामान लेकर जांच कराने पर सोना सामने आया तो मैं उसके घर बताने पहुंचा था। मौसम से थैलियां किसने लूटीं हमें नहीं पता। एक थैली मुझे दी गई, वह भी वापस कर दी थी। यही थैली पुलिस के पास पहुंची। बाद में कुछ थैलियां किराना दुकानदार भूरा के कांटे पर तौलने पर 325 ग्राम वजन आने की बात पता चली थी।  

बब्बू उर्फ अरसद 
जानकारी होने के बाद मौसम के घर गए थे, लेकिन थैलियों के बारे में कुछ नहीं पता। तौल कराने के बाद थैली आंवला थाना प्रभारी को सौंपने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने उच्च अधिकारियों की जानकारी में आने के बाद लेने की बात कहकर वापस भेजा था। 

मौसम शाह 
हमारे घर पर अनीस, इरफान और बब्बू आए थे। उन्होंने कहा कि तुम गरीब हो, कोई सामान छीन लेगा। हमें दे दो। तीन थैलियां बब्बू को दी थीं। इसके बाद तीनों भूरा की दुकान पर पहुंचे। इन थैलियों का वजन 325 ग्राम बताया था। इस दौरान तीनों मुझे साथ नहीं ले गए थे। बाद मेें कार मेें तीन-चार लोग आए और बाकी थैलियां लूट ले गए।

मौसम का बड़ा बेटा मोमिन 
एक थैली इरफान ले गया, जबकि बाद में तीन थैलियां बदमाश आकर छीन ले गए। इसके बाद भी दो थैलियां झोपड़ी के पुआल में छिपा दी थीं, लेकिन वह रात में चोरी हो गईं। सुबह इसका पता लगा। 

भूरा किराना दुकानदार 
मेरी दुकान पर अनीस, इरफान और बब्बू आए थे। साथ लाए थैली की तौल कराई थी। करीब 331 ग्राम वजन बैठा था। मुझे नहीं पता था कि थैली में सोना रखा हुआ है। न ही थैली को मेरी दुकान पर खोला गया था। 
(सभी बयान आंवला सीओ अशोक कुमार के बताये अनुसार हैं)

अनीस, साजिद और नन्हा पूत के दर्ज नहीं हुए बयान 
शुक्रवार दोपहर सोना मिलने के बाद पुलिस के पास जानकारी शनिवार देर शाम पहुंची है। इस दौरान सोने को खुर्द बुर्द करने की कोशिशों में कई लोग शामिल रहे। पुलिस इन्हीं लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। अनीस, उसके दामाद साजिद और नन्हा पूत के बयान दर्ज नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें