फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बिश्नाह में एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया। उसकी शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बिश्नाह निवासी रोहित शर्मा ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम को वह अपने घर जा रहा था। इस बीच बलवीर गुप्ता समेत तीन लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया और तेजधार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरी तरफ बख्शी नगर थाना क्षेत्र के एजी आफिस में एक व्यक्ति पर हमला किया गया। पुलिस को दी शिकायत में शिव नगर निवासी देवेन्द्र कुमार ने बताया कि अपने काम से एजी आफिस में गया था। वहां पर उसकी किसी से बहस हो गई। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा मंजू देवी निवासी गजनसू भी एक विवाद के मामले में घायल हो गई हैं। उसे भी इलाज के लिए जीएमसी में भर्ती कराया गया है।
छन्नी में एक व्यक्ति पर हमला कर उसे घायल कर दिया गया। राकेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी। उसने बताया कि वह स्टेडियम मोड़ की तरफ से जा रहा था। तभी उस पर अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। मारपीट करने के बाद वह भाग गए। पुलिस ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि अब आरोपियों को पकड़ने के लिए जांच की जा रही है।

घर में घुसकर हमला किया
कानाचक में एक व्यक्ति पर उसके घर में घुसकर हमला किया गया। इसमें वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साहिल ठाकुर निवासी मढ़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उस पर जाकिर हुसैन निवासी ललयाल ने अपने साथियों के साथ हमला किया और भाग गए। पुलिस ने उसके बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इसके अलावा पक्का डंगा में अमन कोहली निवासी सुभाष नगर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। उसने बताया कि रघुवीर कुमार निवासी पक्का डंगा ने उस पर हमला किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें