फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के ताले तोड़कर पांच लाख की चोरी

Thu, 03 Mar 2016 01:30 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य भंडार निगम की मंडी शाखा के प्रबंधक वीरपाल सिंह यादव के घर के ताले तोड़कर चोर दो लाख रुपये नकद, सोलह तोला सोना समेत करीब पांच लाख की संपत्ति ले गए। शाम को ड्यूटी से वापस आने पर गृहस्वामी को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

   बुधवार को दिनदहाड़े बारादरी स्थित शक्तिनगर कॉलोनी में हुई। कॉलोनी निवासी वीरपाल सिंह का पुश्तैनी मकान जोगी नवादा में है, जहां परिवार के अन्य लोग रहते हैं। बुधवार को वीरपाल ड्यूटी पर चले गए, जबकि उनकी पत्नी विमला यादव अपने दो बच्चों को लेकर जोगीनवादा वाले मकान में आ गईं। शक्तिनगर कॉलोनी वाले मकान पर ताला लगा था। इसी दौरान चोर बाउंड्रीवाल कूदकर घर में घुस आए। तीन कमरों के ताले तोड़ने के बाद चोरों ने पूजा स्थल वाले चौथे कमरे का ताला भी तोड़ दिया। यहां रखी अलमारी भी चोरों ने तोड़ दी और उसमें रखे दो लाख रुपये, 16 तोला सोना, कीमती कपड़े सहित करीब पांच लाख का माल ले गए। शाम को ड्यूटी से लौटने पर वीरपाल को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें