फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्याकर लाश बोरे में भरकर फेंकी

Fri, 25 Nov 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
The woman threw Htyakr corpse stuffed into sacks - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
इज्जत नगर में करीब 26 साल की विवाहित महिला की हत्याकर उसकी लाश बोरे में भरकर सेंथल रोड पर कलापुर नहर किनारे फेंक दी गई। महिला के सिर में सिंदूर और बिंदिया लगी थी। महिला के गले पर रस्सी के निशान थे जिससे अंदाजा लगाया गया कि उसकी हत्या गला घोंटकर की गई है। बोरे में लाश मिलने की खबर से सनसनी फैल गई। तमाम लोग मौके पर जुट गए । पुलिस ने प्रथम दृष्टया यही माना है कि किसी करीबी ने ही महिला की हत्या करके शव फेंका है। पुलिस महिला की पहचान, हत्या का कारण और हत्यारों का पता लगाने में लगी है।  
विज्ञापन

पीलीभीत रोड पर कलापुर पुलिया से सेंथल के लिए नहर किनारे सड़क जा रही है। बृहस्पतिवार की सुबह यूपी 100 पर ग्रामीणों ने लाश की सूचना दी।  प्रभारी निरीक्षक इज्जतनगर और सीओ तृतीय एएसपी भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक महिला की उम्र करीब 26 साल है। महिला ने नीले रंग का सूट पहना था। पैर में बिछिया, दाहिने हाथ में काली चूड़ी और बाएं हाथ में कलावा बंधा हुआ है। आसपास के लोगों को बुलाकर पुलिस ने महिला के शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई। महिला की हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एसपी सिटी, एसएसपी और डीआईजी भी घटना स्थल देखने पहुंच गए। पुलिस का अब तक की छानबीन में यही मानना है कि हत्या में किसी करीबी का हाथ हो सकता है। पहचान होने के बाद ही हत्या का खुलासा हो पाएगा। उत्तराखंड पुलिस और आसपास के जिलों को भी महिला की फोटो व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजी गई है। क्राइम ब्रांच की टीमों ने भी फोटो को एक-दूसरे के साथ शेयर करके महिला के बारे में छानबीन शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।  
महिला की शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। पहचान होने के बाद ही उसके हत्यारों तक पहुंचा जा सकता है। हत्या का मुकदमा लिखकर खुलासे को टीमें बना दी गई हैं। जल्द की घटना का खुलासा होगा- जोगेंद्र कुमार, एसएसपी  
विज्ञापन


कहीं और से मारकर लाश यहां फेंकी 
बरेली। महिला की जिस तरह हत्या में करके शव को नहर के किनारे फेंका गया है। उससे यह लग रहा है कि परिवार या किसी करीबी ने ही हत्या की है। पुलिस के मुताबिक महिला की हत्या में परिवार के लोग भी शामिल हो सकते हैं। अवैध संबंध भी हत्या की वजह हो सकती है। यह भी देखा जा रहा है कि कोई महिला अपनी ससुराल से तो गायब नहीं हो गई है। 
    
लाश के पास पड़ी थी पूजा सामग्री 
रिठौरा। जिस सूखी कलापुर नहर में बोरी में महिला की लाश डाली गई थी। वहीं हवन और पूजा की सामग्री भी पड़ी थी। हालांकि घटना स्थल से 150 मीटर दूरी पर एक मंदिर भी है। बाद में पता लगा कि सूखी नहर है। इसलिए नहर भी कपड़ा बगैरह आता है, लेकिन पूजन सामग्री को लेकर ग्रामीणों में कई तरह की चर्चाएं हैं। 

यह एक ही स्टाइल में दूसरा मर्डर
थाना इज्जतनगर में इसी महीने महिला की हत्या करके शव को बोरी में बंद करके फेंकने की दूसरी वारदात हुई है। इससे पहले 11 नवंबर को फरीदापुर चौधरी के ऑटो रिक्शा चालक ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की गला दबाकर हत्या करने बाद शव को बोरी में बंद करके गांव के पास ही नाले में दबा दिया था।   
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें