शीशगढ़। तीन साल पहले तेलंगाना के मेढ़क जिले में 10 एटीएम काटकर करोड़ों रुपये उड़ाने वाला बूंची गांव का शातिर चोर बृहस्पतिवार को पुलिस के हाथ चढ़ गया। तेलंगाना से आई पुलिस ने घर में छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया और अपने साथ ले गई।
तेलंगाना के मेढ़क जिले की पुलिस एसएचओ एस गोड़ा की अगुवाई में बृहस्पतिवार को शीशगढ़ पहुंची। स्थानीय पुलिस की मदद से बूंची गांव से नसीर अहमद के बेटे यूनिस को पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के अनुसार तीन महीने पहले वहां एटीएम काटने की 10 घटनाएं हुई थी। पुलिस इसके खुलासे में लगी थी। सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर हरियाणा के मेवात एक शातिर को पकड़ा था। उसने जुर्म कबूल कर यूनिस के भी इसमें शामिल होने की बात कही थी। यूनिस पहले भी दिल्ली में कटे एटीएम में भी पकड़ा जा चुका है। पुलिस ने उसके पास 20 लाख रुपये बरामद किया था।