फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का दूसरे दिन भी पता नहीं

Fri, 05 Feb 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
श्याम नगर इलाके की लापता छात्रा तो अभी गायब है, मगर उसकी सहेली को पुलिस ने खोज लिया। इस मामले में देर रात तक चली जांच के बाद पुलिस ने दो युवकों सहित चार लोगाें को हिरासत में ले रखा था। मगर यह पता नहीं चल पा रहा कि आखिर किशोरी को किसने गायब किया है।
विज्ञापन


वहीं इस पूरे मामले में किशोरी के परिजन और कुछ इलाके के लोग पुलिस पर एक होटल संचालक परिवार से जुडे़ युवक को बचाने की कोशिश करने का आरोप लगा रहे हैं। बता दें कि बुधवार को किशोरी स्कूल जाते समय यकायक गायब हो गई थी। उस समय शोर यह मचा था कि उसकी एक सहेली साथ में गायब है।

इस मामले में हरकत में आई क्वार्सी पुलिस ने बुधवार देर रात मधुपुरा के एक होटल से कुछ युवकों को हिरासत में लिया, जिनसे पूरी रात पूछताछ होती रही। क्योंकि मामला दो पक्षों से जुड़ा था। इसलिए पुलिस सक्रिय रही, मगर होटल संचालक परिवार से जुडे़ युवक को बचाने की कोशिश होती रही। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने गुरुवार सुबह उसकी सहेली को उसके घर से ही बरामद कर लिया, जिसने बताया कि वह कोचिंग सेंटर से जुडे़ किसी युवक के साथ गई है।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने गायब किशोरी के परिवार की एक महिला को हिरासत में लिया और स्कूल के बाहर सीसी टीवी के फुटेज तक देखे। जांच में इतना जरूर पता चला है कि किशोरी की किसी से दोस्ती थी। जो किशोरी पुलिस के पास है, उसके ब्बाय फ्रेंड को पूरी जानकारी है। अब पुलिस उस तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इस मामले में इलाके के भाजपा नेता और पार्षद पुष्पेंद्र सिंह जादौन और उनके सहयोगी परवी में जुटे है। एसओ क्वार्सी के मुताबिक इस मामले में तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है, जल्द ही किसी नतीजे पर पहुंचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें