फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुटके के शौक ने छात्र को चोर बना दिया

Sat, 06 Aug 2016 12:55 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
‌िगगिरपऊफतार
विज्ञापन
गुटका खाने की लत ने बीएससी के छात्र को चोर बना दिया। मां के डांटने पर छात्र ने गुटका खाना तो नहीं छोड़ा, लेकिन अपना घर छोड़ दिया। जेब में रुपये नहीं बचे तो दो घरों में चोरी कर डाली। पुलिस ने घटनाओं का खुलासा कर आरोपी छात्र को दबोच लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोतवाली में प्रेस कांफ्रेंस में सीओ सिटी चतुर्थ रमनपाल ने बताया कि कैंट में लोकार्ड लाइन आर्मी एरिया निवासी हवलदार देवेंद्र सिंह के घर में 11 मई को चोरी हुई थी। इसके अगले दिन 12 मई को वीआई बाजार में फौजी नरपत सिंह के घर चोरी हुई। इन दोनों घटनाओं की रिपोर्ट कैंट थाने में दर्ज कराई गई थी। एसआई अरविंद चौहान व राकेश सिंह ने शुक्रवार को दोनों घटनाओं का खुलासा कर एक युवक को दबोच लिया। पकड़ा जाने वाला कानपुर के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के नई आबादी मिर्जापुर निवासी रिटायर फौजी सर्वेश यादव का बेटा अनुज यादव है। वह वहीं के डीएबी कॉलेज में बीएससी में पढ़ता है। तलाशी लेने पर उसके पास फौजी देवेंद्र का स्मार्ट कार्ड और नरपत का बैग, निर्वाचन कार्ड, स्मार्ट कार्ड आदि बरामद हुए।
अनुज ने बताया कि उसके पिता सर्वेश यादव 54 इंजीनियरिंग रेजीमेंट में रहे थे, जो जून 2015 में रिटायर हुए थे। परिवार के साथ यहां भरतौल में रहकर अनुज आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई आर्मी स्कूल में और हाईस्कूल पुलिस मॉर्डन स्कूल से किया था। अनुज को गुटका खाने का शौक है। मगर उसकी मां गुटका खाने को मना करती हैं। गुटका खाने पर दस मई को उसे मां ने डांट दिया था। मां का डांटना अनुज को ज्यादा बुरा लगा। वह चुपचाप अपने एक दोस्त के पास बरेली चला आया। मगर उसका दोस्त घर पर नहीं मिला। इससे अनुज कैंट इलाके में घूमने लगा। चूंकि उसकी जेब में रुपये नहीं थे, जिससे वह एक मकान का ताला तोड़कर घुसा ढाई हजार रुपये व कागजात ले गया। रात को वह रेलवे स्टेशन पर रुका और अगले दिन एक दूसरे घर में घुस गया। फिर वह अपने घर कानपुर लौट गया। वह नरपत की आर्डडी पर कानपुर के एक होटल में तीन बार ठहरा भी था।
विज्ञापन


मोबाइल चलाना पड़ा महंगा
अनुज को चोरी का मोबाइल चलाना महंगा पड़ गया। चोरी के दौरान फौजी नरपत के घर से मोबाइल ले गया था, जो घटना के बाद से बंद था। तफ्तीश के दौरान एक दिन अनुज ने चोरी का मोबाइल केवल दो घंटे के लिए चालू कर लिया था। पुलिस ने सर्विलांस के जरिए मोबाइल के साथ अनुज को भी दबोच लिया।            
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें