शादी के झांसे में एक युवती ने परिवार के कहने से शादी नहीं। आरोपी युवक उसके साथ दो साल तक रेप करता रहा। अब युवक शादी करने से मना कर रहा है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़ित युवती बारादरी इलाके की रहने वाली है। युवती के मुताबिक करीब दो साल पहले वह एक प्राइवेट फर्म में नौकरी करती थी। तभी उसकी मुलाकात कैंट इलाके के बारीनगला गांव निवासी अजय पटेल से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकी संबंध हो गए। युवती का आरोप है कि अजय ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिया। उसके मना करने के बावजूद कई बार रेप किया। कई बार मारपीट भी की। इस बीच युवती की शादी तय हो गई, लेकिन अजय के कहने पर युवती ने शादी का रिश्ता ठुकरा दिया। चार अगस्त को अजय हरिद्वार जाने के बहाने युवती को रेलवे स्टेशन ले गया। इसका पता लगने पर अजय के घर वाले स्टेशन पहुंच गए। उसी दिन से अजय शादी करने को मना कर रहा है। युवती ने इसकी शिकायत एसपी सिटी समीर सौरभ से की। उनके निर्देश पर मंगलवार को आरोपी अजय पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।