फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने तीन संदिग्धों को उठाया

Wed, 19 Oct 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
जांच - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
थाना सीबीगंज के बिधौलिया गांव के दिनेश की चाकू से गोदकर हत्या करने के मामले में पुलिस तीन संदिग्धों को उठाकर पूछताछ कर रही है। इस दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग भी मिले हैं।
विज्ञापन

ग्राम बिधौलिया निवासी 27 वर्षीय दिनेश कुमार की चाकू से गोदकर हत्या करने के बाद शव अटरिया गांव के पास रेलवे लाइन कि नारे फेंक दिया गया था। पुलिस मामले की छानबीन करने में लगी है। दिनेश का पत्नी से अलगाव किस बात को लेकर हुआ, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि दिनेश की हत्या की वजह अवैध संबंध तो नहीं है। जानकारी की जा रही है कि दिनेश का कहां आना-जाना था। पुलिस ने जुए और अवैध संबंधों के शक में तीन संदिग्धों को उठाकर पूछताछ शुरू कर दी है। कुछ सुराग भी मिल हैं, लेकिन पुलिस उनका सत्यापन कराने में लगी है। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि विवेचना चल रही है। कुछ लोगों को उठाकर पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही हत्यारों का पता लग जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें