फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की दहशत में कारोबारी, सौ सीसीटीवी कैमरे बुक

Tue, 26 Apr 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरा
विज्ञापन
रामपुर बाग में सराफ प्रदीप अग्रवाल की कोठी नंबर 35 में हुई लूट के बाद शहर के कारोबारियों को घरों और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। पिछले तीन दिन में सौ के ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की बुुकिंग हुई है। पुराने सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। प्रतिष्ठानों और घरों की हिफाजत के लिए कैमरों के अलावा और भी तमाम इलेक्ट्रानिक्स वस्तुएं सुरक्षा के लिए घरों में लगवाई जा रही हैं।   
विज्ञापन

शुक्रवार को सराफ प्रदीप अग्रवाल की कोठी में हुई लूटपाट के बाद कारोबारियों में काफी दहशत हैं। टेक्नो इंडिया के मालिक मनोज ने बताया कि सराफ व्यापारियों ने पिछले तीन दिनों में अपने घरों को सुरक्षित करने के लिए सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे बुक करा दिए हैं। इस घटना के बाद से सराफ कारोबारियों में दहशत का माहौल है। ज्यादा डिमांड एनालॉग कैमरों की है। क्योंकि इससे नाइट विजन भी आते हैं। फिक्स कैमरों को प्रतिष्ठानों के बाहर नजर रखने के लिए खरीदा गया है। प्रदीप अग्रवाल वाले रास्ते पर फर्नीचर कारोबारी आशीष अग्रवाल की कोठी के खराब कैमरों की मरम्मत कराकर सही करा दिया। दूसरा सोमवार को टंडन डायग्नोसिस सेंटर के मालिक डॉ. सुमित टंडन से सुरक्षा के लिहाज से एक एचडी कैमरा और लगवा लिया है। 
  
इन फार्मूलों पर कारोबारी कर रहे विचार
फार्मूला-एक
एचडी सीसीटीवी कैमरा...घर और प्रतिष्ठान की सुरक्षा दो एचडी कैमरों से भी हो सकती है। इन कैमरों की अनुमानित कीमत करीब पांच हजार रुपये है। इसके अलावा डीवीडी करीब 4000 की आएगी। इसके अलावा करीब एक हजार रुपये हार्डडिस्क में खर्च होंगे। आपके टीवी पर भी इस सिस्टम को चालू किया जा सकता है। टीवी पर नहीं चलाना है तो एक सस्ता मानीटर खरीदकर भी उस पर सीसीटीवी को जोड़ा जा सकता है। 
विज्ञापन

फार्मूला-दो 
पैनिक हूटर.... ये हूटर भी सुरक्षा के लिहाज के काफी अच्छा आइटम हैं। करीब डेढ़ हजार रुपये में यह आपके घर की सुरक्षा में अहम भूमिका निभा सकता है। हूटर को लगाने के बाद घर में अलग-अलग स्थानों पर दो बटन लगा दिए जाएंगे। जैसे की आपको खतरा लगे आप बटन दबाकर हूटर बजा सकते हो। हूटर बजने से घबराकर आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वाला भाग भी सकता है। यह घर के किसी भी कोने में लग जाएगा। 

फार्मूला... तीन
मोशन सेंसर एंड हूटर: इसे लगवाने में भी दो से ढाई हजार रुपये का ही खर्चा है। इसे छत पर या गेट के अंदर लगवाया जा सकता है। बड़े प्रतिष्ठानों के शटरों में यह सेंसर इन दिनों लगाए जा रहे हैं। अपराधी जैसे ही घरों के गेट को तोड़ने या शटर को उठाने की कोशिश करेंगे यह काम करना शुरू कर देगा। हूटर से इसका कनेक्शन होगा। सेंसर के काम करते ही हूटर बजने लगेगा। इससे आपराधिक घटनाओं में कमी आएगी।
 

इन अंधी आंखों का कब तक फोकट में इलाज कराएगी पुलिस
-सरकारी सीसीटीवी कैमरे तो पड़े हैं खराब
- शहामत गंज में एक सोमवार की शाम ठीक कराया गया
शहर के मुख्य चौराहा और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाकर खुराफातियों पर नजर रखने वाले अफसरों के पास उन्हें सही से चलवाने की कोई प्लानिंग नहीं है। डेन केबिल नेटवर्क के भरोसे छोड़ दिए गए यह सभी कैमरे खराब हो चुके हैं। भाड़ में जाए सुरक्षा, मैं अपनी जेब से इस कैमरों को सही थोड़े ही कराऊंगा। इसी तर्ज पर पुलिस काम कर रही है। किसी अफसर को इनकी परवाह नहीं है। 
कैमरे लगवाते वक्त डेन केबिल नेटवर्क ने अपनी लाइन से इन कैमरों को जोड़ा था, लेकिन कुछ समय ही कैमरे ठीक से चल पाए। हाल यह है कि चौकी चौराहा का कैमरा कई महीने से खराब पड़ा है। चौकी इंचार्ज के कमरे में उसका मानीटर धूल चाट रहा है। यही हाल सिविल लाइंस चौकी में रखे अय्यूब खां चौराहे के कैमरों के मानीटर का है। यहां के कैमरों पर करीब सात हजार रुपये खर्च आ रहा है। सोमवार को चौकी इंचार्ज के पास फोन आया था, कैमरा सही हो गया है। उन्होंने मकैनिक के समय मांग लिया। वह किस मद से कैमरे पर पैसा खर्च करे। यह भी तो एक सवाल है। सिटी कंट्रोल रूम का हाल सबसे बुरा है। यहां से एक तिहाई शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की मानीटरिंग हो रही है, लेकिन सही इनमें से एक भी नहीं है। एएसपी आकाश तोमर ने बमुश्किल शहामतंगज चौराहे का एक सीसीटीवी कैमरा सोमवार को सही कराया है। बाकी कैमरे यहां के भी अभी खराब है। उन्होंने बीसलपुर चौराहे पर भी कैमरा लगवाने के लिए पहल की है। इस महीने वहां कैमरा लगने की उम्मीद है। 


यहां लगे हैं सरकारी सीसीटीवी कैमरे
 चौकी चौराहा-5
अय्यूब खां चौराहे-5
चौपुला चौराहा-4
मठ की चौकी-4
शाहदाना चौराहा-4 
नावल्टी चौराहा-2
कुतुबखाना चौराहा-3
धर्मकांटा चौराहा-4
कोहाड़ापीर-2

सीसीटीवी कैमरों का खराब होना गंभीर मामला है। वह मंगलवार को इस मामले में जिम्मेदार लोगों को बुलाकर बात करेंगे। सभी कैमरों को सही कराने की कोशिश की जाएगी-समीर सौरभ, एसपी सिटी-
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें