The bike hit the bus crushed by
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
पति के साथ बाइक में बैठकर बरेली जा रही महिला को पहले बाइक ने टक्कर मारी फिर रोडवेज की बस ने कुचल दिया। बस की स्पीड इतनी तेज थी कि महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। दर्दनाक हादसे से लोग सन्न रह गए।
पीलीभीत के न्यूरिया में मेडिकल स्टोर चलाने वाले अब्दुल अलीम रविवार को अपनी पत्नी सितारा बेगम के साथ बाइक से बरेली एक अस्पताल में जा रहे थे। बदायूं में ब्याही उनकी बेटी आयशा को डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जाना था। अपराह्न तीन बजे अब्दुल अलीम की बाइक नवाबगंज में अशर्फी रिसोर्ट हाल के सामने पहुंची तो सामने से आई बाइक ने टक्कर मार दी। पीछे बैठी सितारा बेगम छिटक कर रोड पर गिर पड़ीं। इतने में बरेली की ओर से आ रही रोडवेज की बस ने उन्हें कुचल दिया। सितारा बेगम का दुपट्टा बस के पहिए में फंसने से उनकी गर्दन अलग हो गई। हादसे की सूचना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
और साली की बच गई जान
हाजी अब्दुल अलीम की साली फरजाना भी उनके साथ ही बरेली जाने के लिए रवाना हुई थीं। हाजी अलीम ने न्यूरिया से ही उन्हें मारुति वैन में बिठा दिया था। खुद पत्नी को बाइक में बैठाकर बरेली के रवाना हो गए। अब्दुल की तीन बेटियां और दो बेटे हैं। अभी एक ही बेटी का निकाह हुआ है। घर वाले बिना पोस्टमार्टम के शव को अपने साथ ले गए।