फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूंखार कुत्तों ने दस साल की बच्ची को नोंचकर मार डाला

Sun, 19 Feb 2017 01:06 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Ten-year-old girl killed by dogs dreaded Nonckr - फोटो : Ten-year-old girl killed by dogs dreaded Nonckr
विज्ञापन
खूंखार कुत्तों ने एक बार फिर 10 साल की बच्ची पर हमला कर जान ले ली। वह स्कूल की छुट्टी के बाद साथियों के साथ घर लौट रही थी। चीख पुकार मचने पर जब तक खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर पहुंचते कुत्ते बच्ची को बुरी तरह नोच दिया था। उसकी सांसें थम चुकी थीं। एक ही स्थान पर पांच दिन में दूसरी मौत से लोगों में दहशत है। उन्होंने कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।  खतौला हुलास कुंवर गांव के रहने वाले शिक्षक राम किशोर सागर की बेटी प्रियंका पटेल मांटेसरी स्कूल मियांपुर में दूसरी में पढ़ती थी। दोपहर में स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह पड़ोसी गांव जाफरपुर गांव की पांच-छह अन्य छात्राओं के साथ घर जा रही थी। जंगल में गुजरते दनिया नदी के किनारे करीब ढाई बजे अचानक 7-8 कुत्तों ने बच्चों पर हमला कर दिया। इससे बच्चों में चीख पुकार मच गई। बड़े बच्चों ने जैसे-तैसे इधर-उधर भागकर जान बचाई। लेकिन प्रियंका पर कुत्ते झपट पड़े। वह मदद को चिल्लाती रही। खेतों में काम कर रहे लोग लाठी डंडे लेकर वहां दौड़े और कुत्तों को भगाया। लेकिन प्रियंका को बचाया नहीं जा सका। उन्होंने प्रधान हरचरन लाल को फोन कर बुला लिया। प्रधान ने उसकी कॉपी किताबों पर लिखे नाम के आधार पर ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद उसके ताऊ रामलाल को फोन कर दिया। बच्ची की मौत की सूचना पर माता-पिता और घर वाले दौड़े-दौड़े वहां पहुंच गए। 
विज्ञापन

बेसुध हो गईं मां- तीन बहनों और एक भाई में दूसरी नंबर की थी। उसकी मां प्रवेश कुमारी आंगनबाड़ी कार्यकत्री है। उसे जब बेटी की मौत की सूचना मिली तो वह बदहवास हो गईं। घर वालों ने जैसे-तैसे उन्हें संभाला। उसकी शिक्षक बुआ लज्जावती का भी रो रोकर बुरा हाल था। 
कुत्तों को पकड़वाओ, बच्चे कैसे जाएंगे स्कूल- ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि बहेड़ी के कुत्तों को पकड़कर भोजीपुरा के जंगल में छोड़ा गया है।  जाफरपुर के प्रधान हरचरन लाल और खतोला हुलास कुंवर की प्रधान अमीरन बेगम ने कहना है कि ऐसे में तो बच्चों को स्कूल जाना मुश्किल हो जाएगा। यदि कुत्तों को प्रशासन ने  पकड़वाया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। समाज सेवी मुस्ताब अली खां ने कहा कि जनक जागीर, जाफरपुर, खतोला हुलासकुंवर आदि गांव के बच्चे दहशत में हैं। प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए। 
विज्ञापन

13 फरवरी को पांच साल की बच्ची को बनाया था निवाला
जफरापुर गांव के इसी जंगल में 13 फरवरी को पांच साल की बच्ची ममता को भी खूंखार कुत्तों ने निवाला बना दिया था। जनक जागीर गांव के देवकी नंदन की बेटी ममता खेत पर मां के साथ गई थी। अचानक कुत्तों का झुंड उस पर टूट पड़ा। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर उसे नहीं बचा सके। 
...............
बहेड़ी में भी मासूम पर बोला हमला
बहेड़ी। बहेड़ी में भी आवारा कुत्ते ने छह साल के फैजान पर हमला कर दिया। वह शनिवार अपराह्न चार बजे अपने मोहल्ला अब्बासनगर में खेल रहा था। अचानक दौड़ते हुए आए कुत्ते ने उसके पैर पर नुकीले दांत लगा दिए। चीख पुकार पर लोगों ने कुत्ते को भगाया और बच्चे को सीएचसी ले गए। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें