फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो में मजदूरों से 1.80 लाख लूटे

Sun, 20 Mar 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
लुटे मजदूर
विज्ञापन
रात में किसी वाहन से घर जाते वक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। बृहस्पतिवार  रात में गुजरात से लौट रहे बीसलपुर के मजदूरों को साढ़े तीन सौ रुपये में घर तक के लिए टेंपो किराए पर करना महंगा पड़ गया। टेंपो में सवार लुटेरों ने रास्ते में उनकी गाढ़ी कमाई के एक लाख 80 हजार रुपये लूट लिए और रास्ते में छोड़कर भाग गए। पीड़ित मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए भटक रहे हैं। 
विज्ञापन

 बीसलपुर के चंदपुरा गांव के रेहान, सद्दाम, गुड्डू, लियाकत और रियासत गुजरात के शीतलवारा में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करके घर लौट रहे थे। सेटेलाइट बस अड्डे पर पांचों के पास एक टेंपो चालक आ गया। उसमें पहले से ही तीन तीन लोग बैठे थे। टेंपो चालक ने साढ़े तीन सौ रुपये में पांचों को घर छोड़ने का वादा करके बैठा लिया। आरोप के ही बरेली-बीसलपुर मार्ग पर टेंपो चालक और उसके साथियों ने कमुआ कला नहर के किनारे यात्रियों को लूट लिया। यात्रियों के पास एक लाख 80 हजार रुपये थे। नहर की तरफ टेंपो ले जाने पर यात्रियों ने विरोध किया तो उनके साथ लुटेरों ने मारपीट की और रास्ते में छोड़ गए। पीड़ित मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने गए तो पुलिस ने डांटकर भगा दिया।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें