फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर जा रही महिला की चेन लूटी

Tue, 08 Mar 2016 02:01 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
लुटेेरा
विज्ञापन
 थाना प्रेमनगर के शास्त्रीनगर में घर से मंदिर को निकली महिला की चेन लूटने वाला एक आरोपी जंक्शन रोड के एक होटल में मुर्गा खाता पकड़ा गया। क्राइम ब्रांच ने संदिग्ध मानकर आरोपी को पकड़ा था। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर की रहने वाली सरोज कुमारी पत्नी देवकी नंदन घर से मंदिर जा रही थीं। इस दौरान रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने सरोज के गले से सोने की चेन खींच ली और फरार हो गए। घटना होने के बाद वायरलेस पर सूचना प्रसारित होने पर क्राइम ब्रांच जंक्शन रोड पर चेकिं ग करने पहुंच गई। संदिग्ध होने पर क्राइम ब्रांच ने सानू को पकड़कर उससे पूछताछ की तो मालूम हुआ कि वह हाल ही मैं उत्तराखंड की जेल से रिहा होकर आया है। ट्रक लूट के मामले में वह जेल में था। कड़ाई से पूछताछ में सानू ने चेन स्नेचिंग की वारदात को कुबूल कर लिया। उसने बताया कि बिहारीपुर का अंकित यादव उसके साथ लूट में शामिल था। बाइक वही चला रहा था। उसने महिला के गले से चेन खींची थी। 21 हजार में चेन को उन्होंने बेचा था। सात हजार रुपये उसे देने के बाद अंकित भाग गया था। प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह ने बताया कि सानू से दूसरे साथी की तलाश की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।    
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें