फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के विरोध पर किशोरी को जलाया

Tue, 08 Mar 2016 01:59 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़
विज्ञापन
जलाया - फोटो : file Photo
विज्ञापन
महानगर के बन्नादेवी बीमा नगर में छेड़खानी पीड़ित किशोरी को समझौता न करने पर सोमवार शाम जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की गई। घटना उस समय हुई, जब किशोरी घर में अकेली थी। उसे आनन-फानन नाजुक हालत में ट्रामा सेंटर ले जाया गया।
विज्ञापन


जहां देर रात तक उसकी हालत  नाजुक बनी हुई थी। परिजनों ने इस घटना में जेल भेजे गए छेड़खानी के आरोपी के परिजनों को आरोपी बनाया है।

सूत मिल बीमा नगर निवासी 15 वर्षीय किशोरी पास के ही स्कूल में 11वीं की छात्रा है। किशोरी की मां का आरोप है कि पड़ोस का ही 35 वर्षीय विवाहित केशव उसकी बेटी पर बुरी नीयत करता था।

वह कई बार फब्तियां कस चुका था, जिस पर किशोरी ने उसे डांटा था। आरोप है कि दो दिन पूर्व उसके घर में घुसकर छेड़खानी कर दी गई। घटना उस समय हुई, जब वह छत पर कपड़े सुखा रही थी। केशव को परिजनों ने पकड़कर पीटा और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


मामले में बन्नादेवी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया और सोमवार को उसे जेल भी भेज दिया। इस मामले में पहले ही दिन से किशोरी के परिवार पर आरोपी का परिवार समझौते का दबाव  डाल रहा था।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें