फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 

Tue, 25 Apr 2017 01:18 AM IST
बरसेर। 
विज्ञापन
किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत - फोटो : Teenage deaths in dubious circumstances
विज्ञापन
गांव औरंगाबाद में किसान के 15 वर्षीय बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद शव खेत में पड़ा हुआ मिला। पुलिस के अनुसार पस्थितियां हत्या की तरफ इशारा कर रही है। अब पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद एफआईआर दर्ज करेगी। देर रात तक पीड़ित परिवार ने सिरौली थाने में तहरीर नहीं सौंपी थी। 
विज्ञापन

गाव औरंगाबाद के ऋषिपाल सिंह यादव का 15 वर्षीय बेटा शिवकरन सोमवार शाम को करीब 6 बजे खाना खाने के बाद गन्ने के खेत में पानी लगाने गया था। निजी ट्यूबबेल के मालिक जुगेन्द्र यादव पुत्र रामचंद्र व संजीव पुत्र सुरेश यादव के बच्चों से खेलने के दौरान विवाद हो गया। खेत पर ही बच्चों के बीच गाली गलौच के बाद मारपीट हुई। जुगेन्द्र व संजीव शिवकरन के घर शिकायत करने करीब सात बजे पहुंचे थे। शिकायत करने के बाद चले गए थे।  
तुम्हारे बेटे ने खुदकशी कर ली 
करीब साढे़ आठ बजे दोनों दोबारा शिव करन के घर पहुंचे और बताया कि उसने फांसी लगाकर खुदकशी है। घर से करीब सात सौ मीटर की दूरी पर खेत में परिवार के लोग पहुंचे। शिवकरन का शव जुगेंद्र के ट्यूब बेल के पास खेत में मिला है। परिवार बेटे को लेकर शिवपुरी में एक झोलाछाप डॉक्टर के पास पहुंचे। डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिवार ने सिरौली पुलिस को सूचना दी। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन

ये बिंदु कर रहे हत्या की तरफ संकेत 
-खुदकशी के लिए खेत पर कोई कपड़ा या रस्सी का टुकड़ा नहीं मिला है। 
-शिवकरन के पैर उसी की पैंट से बंधे थे। 
-शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। 
-शव से करीब 20 कदम की दूरी पर चप्पल मिली है। 
शिवकरन था सबसे बड़ा बेटा 
ऋषिपाल सिंह के पास तीन हैक्टेयर भूमि है। शिवकरन तीन लड़को में सबसे बड़ा था। परिवार ने ट्यूब बेल मालिक और उसके दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि उन्होंने तहरीर नहीं सौंपी है। 
विज्ञापन

मामले की जांच की जा रही परिवार ने तहरीर नही दी है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा लिखा जाएगा। 
-पवन कुमार सिंह, थाना प्रभारी सिरौली थाना  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें