बागपत। कचहरी परिसर में मारपीट कर तलाक मांगने के मामले में आरोपी युवक धीरज भी सामने आया है। वह सोमवार को एसपी दफ्तर पहुंचा। उसका कहना है कि उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। जो कोर्ट में विचाराधीन है। 21 अप्रैल को कोर्ट में तारीख पर आया था।
रास्ते में उसकी पत्नी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दो हजार रुपये छीन लिए थे। उल्टा उसके खिलाफ ही झूठी शिकायत कर दी। आरोप है कि आरोपी उससे केस में समझौता करने के लिए दस लाख रुपये की डिमांड कर रहे हैं। न देने पर हत्या करने की धमकी दी। उसकी पत्नी के परिवार का एक व्यक्ति पुलिस में है।
उसके कहने पर बागपत पुलिस कार्रवाई कर रही है। इससे वह परेशान है। उसने एएसपी से शिकायत की। उल्लेखनीय है बड़ौत की युवती ने अपने पति धीरज पर गाली गलौज कर तलाक का दबाव बनाने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की थी। आरोपी धीरज को हिरासत में ले लिया था।