फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताराचंद तड़पता रहा, राहगीर गुजरते रहे  

Sun, 12 Feb 2017 01:02 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Tara Chand was suffering, are passing passerby - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
दावत खाकर बहेड़ी जा रहे बाइक सवार को रिछा स्टेशन के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक सवार एक घंटे तक सड़क पर पड़ा तड़पता रहा और फिर दम तोड़ दिया। टक्कर मारने वाला वाहन चालक तो भाग ही गया, उधर से गुजरे किसी राहगीर ने भी मदद करने की जरूरत नहीं समझी। इसकी वजह चाहे कुछ भी रही हो पर यदि कोई उसे अस्पताल पहुंचा देता तो शायर जान बच जाती। वहीं, सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

बहेड़ी क्षेत्र के गांव गौरीखेड़ा निवासी 35 वर्षीय तारा चंद ट्रक चालक था। इस समय वह बहेड़ी में ट्रक चला रहा था। उसका ट्रक बहेड़ी में खड़ा था और वह बाइक से गांव गहलुइया में दावत खाने गया था। शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह दावत खाकर बाइक से बहेड़ी जा रहा था। रिछा स्टेशन के सामने नैनीताल रोड पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और ताराचंद घायल होकर सड़क पर ही गिर गया। टक्कर मारने वाला चालक वाहन लेकर भाग गया। ताराचंद करीब एक घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा और उसकी मौत हो गई। इस दौरान कई वाहन सवार उधर से गुजरे, लेकिन किसी ने मदद करने की जरूरत नहीं समझी। इसकी वजह पुलिस के सवाल-जवाब में फंसने का डर रहा हो या कुछ और पर ताराचंद समय पर अस्पताल पहुंचा दिया जाता तो शायद बच जाता। वहीं, ताराचंद की मौत के बाद पुलिस पहुंची तो मोबाइल से उसके घरवालों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घरवाले पोस्टमार्टम के बाद शव गांव ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। इसके अलावा प्रेमनगर इलाके के मोहल्ला ब्रह्मपुरा निवासी 70 वर्षीय सिराज अहमद आठ फरवरी को एक दुर्घटना में घायल हो गए थे। उनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां शनिवार सुबह साढे़ छह बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिवारवालों को सौंप दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें