तेल कंपंनियों को हुआ रिकॉर्ड मुनाफा
तेल के खेल में एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने एसओ भमोरा सतीश कुमार यादव और थाने की जीप के चालक कांस्टेबिल विनेश कुमार को निलंबित कर दिया। इस प्रकरण में सीओ आंवला संतोष सिंह का भी जवाब तलब किया है। यह कार्रवाई एसपी देहात यमुना प्रसाद की रिपोर्ट पर की गई है। एसएसपी की इस कार्रवाई से भमोरा थाने में हलचल मच गई है। इतना ही नहीं तेल के इस खेल में और भी कई लोगों पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।
27 फरवरी की रात को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बदायूं रोड पर भमोरा थाना क्षेत्र के कस्बा देवचरा में स्नेह कोल्ड स्टोरेज में छापा मारकर नकली पेट्रोल का खेल पकड़कर ग्यारह लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा था। इस खेल के मुख्य खिलाड़ी कोल्ड स्टोरेज के मालिक केके गुप्ता, उनके बेटे सौरभ गुप्ता के अलावा प्रेमनगर में धर्मकांटे चौराहे के पास रहने वाले मास्टर माइंड नितिन कंसल नामजद हुए थे। बाद में विवेचना के दौरान केके गुप्ता के छोटे बेटे अंकुर गुप्ता का नाम भी विवेचक ने बढ़ा दिया था। सात लोगों को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार करके जेल भिजवा दिया। पकड़े गए लोगों में निगोही का वीरेंद्र पाल तेल के खेल में पार्टनर था।
इस मामले में पुलिस की भूमिका पहले ही दिन से संदिग्ध लग रही थी। इस पर एसएसपी ने एसपी देहात को पुलिस की भूमिका की जांच कराई। प्राथमिक जांच में ही भमोरा थाने की जीप का चालक कांस्टेबिल विनेश कुमार की तेल के खिलाड़ियों से मिलीभगत सामने आ गई। एसएसपी ने अगले ही दिन विनेश को लाइन हाजिर कर दिया था। बुधवार देर शाम एसपी देहात की रिपोर्ट मिलते ही एसएसपी ने एसओ भमोरा और जीप चालक को निलंबित करके एक महीने का वेतन काटने का नोटिस जारी करा दिया। एसएसपी ने बताया कि नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दोनों का वेतन काट दिया जाएगा।