फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेड़छाड़, कोचिंग संचालक गिरफ्तार

Wed, 24 Feb 2016 01:39 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
एमकॉम की छात्रा ने कोचिंग संचालक पर एक्सट्रा क्लास के बहाने रविवार को कोचिंग सेंटर में बुलाकर बंधक बनाकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। इसकी जानकारी पर घरवालों ने कोचिंग सेंटर पर धावा बोल दिया और संचालक की पिटाई कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कैंट क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की एमकॉम में पड़ती है। उसने एकाउंट से संबंधित कंप्यूटर कोर्स करने के लिए कोचिंग फैकल्टी टीचर एके टेक सेंटर रामपुर गार्डन में संपर्क किया। उसने बताई गई बीस हजार रुपये फीस जमा भी कर दी गई। छात्रा का कहना है कि कोचिंग संचालक ने कोर्स जल्दी कवर करने को एक्सट्रा क्लास में रविवार को आने को कहा। इस पर वह रविवार को पहुंची तो यहां संचालक ने उसे पढ़ाते हुए कमरा अंदर से बंद कर लिया और अश्लील हरकतें करते हुए उससे छेड़छाड़ की। छात्रा ने बताया कि वह किसी तरह से छूटकर शाम को घर पहुंची और अपने परिवार वालों को सारी बात बताई। इस पर मंगलवार को दोपहर के समय छात्रा के परिवार वाले रामपुर गार्डन स्थित कोचिंग सेंटर पहुंच गए और यहां उन्होंने कोचिंग संचालक अशोक सक्सेना को पकड़कर पहले जमकर पीटा। फिर उसे वह महिला थाने लेकर गए। जहां उसे उन्हें कोतवाली भेज दिया गया। छात्रा के घरवाले कोचिंग संचालक को कोतवाली लेकर पहुंचे और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कोचिंग संचालक का कहना है कि छात्रा ने खुद एक्सट्रा क्लास के लिए कहा था। जिसकी फीस अलग से मांगने पर पैसों को लेकर विवाद हुआ था और उस पर छेड़छाड़ का गलत आरोप लगा दिया गया। इंस्पेक्टर सुधीर पाल धामा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें