फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साठ हजार में बेच दी नाबालिग बेटी!

Sun, 03 Jan 2016 01:31 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। थाना सीबीगंज के पस्तौर गांव के मजदूर इनचाराम पर उसकी पत्नी ने 14 साल की नाबालिग बेटी को 60 हजार रुपये में बेचने का आरोप लगाया है। शनिवार को वह इनचाराम को पीटती हुई सीबीगंज थाने ले गई। वहां इनचाराम ने उल्टे उस पर ही तीन लोगों से पिटवाने का आरोप लगा दिया। उसने सफाई दी कि लड़की को बेची नहीं है बल्कि उसकी शादी की है। पुलिस ने इतने गंभीर आरोपों का जैसे संज्ञान ही नहीं लिया। इनचाराम थोड़ी देर में थाने से खिसक गया। महिला कुछ देर तहरीर लिखाने के लिए किसी को ढूंढती रही फिर चली गई। देर रात पुलिस ने लड़की के पिता से कुछ तस्वीरें हासिल की जिसमें सगाई की रस्म दिखाई गई है। वर पक्ष की ओर से इसमें एक अधेड़ गोरा और लंबा तगड़ा जोड़ा दिख है। मां का रंग रूप किसी अंग्रेज महिला जैसा है जबकि लड़के की बहन बतायी जा रही लड़की किसी दक्षिण भारतीय की तरह सांवली है। ये लोग पानीपत के बताए जा रहे हैं। न लड़के की कोई तस्वीर मिल पायी न शादी की। बहरहाल पुलिस तो लड़की के पिता की बात सही मान पर मुहर लगा कर चुप बैठ गई है। थाने से भी आला अधिकारियों को बता दिया गया है कि यह लड़की बेचने का मामला नहीं है।
विज्ञापन

   ग्राम पस्तौर निवासी मजदूर इनचाराम ने चार साल पहले रेखा नाम की महिला के चक्कर में पत्नी माया को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। माया  इन दिनों वह खडौआ गांव में किराए के मकान में रहती है। उसके पांचों बच्चे पति के साथ ही रहते हैं। इनमें तीन बेटी और दो बेटे हैं। माया का कहना है कि तीन दिन पहले उसे मालूम हुआ कि कार में सवार होकर आए लोगों के हाथों इनचाराम ने 14 साल की बड़ी बेटी को 60 हजार रुपये में बेच दिया है। पता लगने पर शनिवार सुबह वह पस्तौर गांव पहुंची और अपने पति को पीटती हुई थाना सीबीगंज ले गई। वहां उसने इनचाराम पर बेटी को बेचने का आरोप लगाया तो उसने उल्टे उस पर ही तीन लोगों से पिटवाने का आरोप लगा दिया। इनचाराम का कहना था कि उसने बेटी की शादी की है। चार जनवरी को वह बेटी को ससुराल से बुलाने के लिए जाएगा। माया ने अपने तीन दोस्तों के साथ उसे घर में घुसकर पीटा है। पुलिस ने माया की बात सुनने के बजाए उसके पति के आरोपों को सही मान लिया। 
 
मजदूरी कर पालती हूं पेट
माया देवी ने बताया कि खलीलपुर गांव में रहने वाली दूसरी महिला के चक्कर में इनचाराम आए दिन उसकी पिटाई करता था। उसका कई बार सिर फोड़ दिया। चार साल पहले मारपीट कर घर से निकाल दिया। तभी से अलग रहकर पेट पालने के लिए मजदूरी करती है। दो बेटियां शुरू में उसके पास ही रहती थीं लेकिन, एक साल बाद ही वह उन्हें भी ले गया।
विज्ञापन

 
पूरन चाय वाले ने भी टरका दिया
माया का आरोप है कि थाने के सामने पूरन चाय वाला ही लोगों की तहरीर लिखकर देता है। पता लगने पर उन्होंने पूरन के पास जाकर तहरीर लिखवाने की कोशिश की तो उसने यह कहकर टरका दिया कि तुम्हारी कोई एफआईआर नहीं होगी। पुलिस भी पति की ही तरफदारी करने लगी थी।

वर्जन
माया के आरोपों की जांच कराई जा रही है। प्राथमिक जांच में पता लगा है कि वह चार साल से पति के साथ नहीं रहती है। पति ने उसकी बड़ी बेटी की शादी 15 दिसंबर को कर दी है। बेचने का आरोप गलत बताया जा रहा है।
 - स्नेहलता, सीओ द्वितीय।


पिता ने गोद भराई के फोटो पुलिस को दिए
इनचाराम ने पुलिस को बड़ी बेटी की गोद भराई के फोटो दे दिए हैं। उनका कहना है कि डेढ़ साल पहले पानीपत में फैक्ट्री में काम करने वाले विनोद कुमार नाम के युवक से उसने बड़ी बेटी की सगाई की थी। 15 दिसंबर को उसने शादी करके विदा किया है। माया के आरोप गलत है। नाबालिग बेटी की शादी उसने क्यों की इस पर इनचाराम का कहना था कि अकेला रहता हूं। बेटी के जवान होने पर फ्रिक होती है। इसलिए शादी करने में जल्दबाजी कर दी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें