फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद के भाई ने साली से किया रेप, मुकदमा दर्ज

Mon, 12 Dec 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
दामाद के भाई ने रिश्ते की साली को अपने झूठे प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ रेप किया। जब विकलांग ससुर ने दामाद के भाई से निकाह करने को कहा तो वह मुकर गया और दूसरी लड़की से निकाह कर लिया। ससुर का आरोप है कि इसके बाद दामाद के भाई ने अपने दो साथियों के स्ज्ञथ मिलकर उसकी कनपटी पर तमंचा रखकर उसकी बेटी को खेत में ले जाकर जबरन रेप किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

थाना नवाबगंज क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी इसी थाना क्षेत्र के ग्राम बरखना में की है। उसका दामाद साबिर जब ससुराल आता था तो उसके साथ उसका भाई आबिद भी साथ होता था। पिता का आरोप है कि दामाद के भाई जावेद ने उसकी दूसरी बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। जब उसने आबिद से बेटी के साथ निकाह करने को कहा तो उसने मना कर दिया। दो दिसंबर 2012 को उसे पता चला कि आबिद ने थाना बहेड़ी के गांव फरीदपुर की लड़की से शादी कर ली। इस पर वह अपनी बेटी को लेकर उसके घर पहुंचा तो आबिद ने जान से मारने की धमकी दी। पिता के अनुसार वह अपनी बेटी को लेकर उसके घर से अपने घर आ रहा था कि इसी बीच आबिद अपने दो साथियों सलीम और रफीक को साथ लेकर शाम पांच बजे रास्ते में आ गया। आरोप है कि कनपटी पर तमंचा रखकर आबिद उसकी बेटी को अपने दोनों साथियों की मदद से खेत पर ले गया जहां तीनों ने उसके साथ रेप किया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें