फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीगंज में नाले को लेकर बवाल, पथराव

Fri, 27 May 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदपुर जोगियान में नाले को विवाद को दो पक्षों में बवाल हो गया। मारपीट और लाठी-डंडे चलने के बाद पथराव होने से बारह लोग जख्मी हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में एक पक्ष की तरह की मुकदमा लिखाने को तहरीर दे दी गई है। चुनावी रंजिश को लेकर पहले से भी दोनों पक्षों में विवाद हो चुके हैं। 
विज्ञापन

 थाना सीबीगंज के चंदपुर जोगियान के प्रधान पप्पू उर्फ कुंदन और पूर्व प्रधान असगर अली के परिवार में चुनाव के बाद से ही रंजिश चल रही है। बृहस्पतिवार की देर शाम करीब आठ बजे असगर अली के परिवार के लोगों ने अपने घर के आगे बने नाले को तोड़ना शुरू दिया। इसी बात को लेकर प्रधान पक्ष के अजहर, चांद बाबू ने विरोध करना शुरू कर दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। पूर्व प्रधान पक्ष के लोग लाठी-डंडे निकाल लाए। उन्होंने प्रधान पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। दोनों तरफ से पथराव होने लगा। इस दौरान प्रधान पक्ष के इरशाद की पत्नी शाहनाज, अजहर, अब्बास, शब्बीर जख्मी हो गए। पूर्व प्रधान असगर अली, उनके बेटे इरशाद, परिवार के ही शराफत आदि कई लोग चोटिल हो गए। घटना की सूचना पर भारी तादाद में पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने दौड़ाकर दोनों पक्षों के लोगों को भगाकर किसी तरह से मामला शांत किया। घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। प्रधान पक्ष के लोगों के ज्यादा गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने उनकी तहरीर ले ली है। दूसरे पक्ष की तरफ से अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि नाला तो बहाना है। दोनों पक्षों में चुनाव को लेकर पहले से ही रंजिश चल रही है।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें