फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीगंज में मिली युवती की सिर कुचली लाश

Sat, 19 Mar 2016 12:47 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज क्षेत्र में दिल्ली नेशनल हाइवे पर शुक्रवार सुबह तड़के एक 30 वर्षीय युवती की सिर कुचली लाश बरामद बरामद हुई। एसओ ने बताया का कि मौके पर एक टूटा नंबर प्लेट बरामद हुआ है। यह नंबर चांद खां नाम के युवक की पैशन प्रो बाइक का है। बाइक पर चांद खां ही था या कोई और पता नहीं। बाइक सवार भाग क्यों गया और अब कहां है इन सवालों के जवाब अभी नहीं मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि  युवती बाइक पर बैठकर फतेहगंज पश्चिमी की तरफ जा रही थी और गड्ढे में पहिया उछलने पर  सड़क पर गिर गई और पीछे से आ रहे किसी वाहन ने उसका सिर कुचल दिया। पुलिस ने मौके से बाइक की क्षतिग्रस्त नंबर प्लेट, इंडीकेटर आदि बरामद किए हैं। हालात देख कर हत्या से भी इन्कार नहीं किया जा रहा है। युवती के मोबाइल पर एक ही दिन में विभिन्न नंबरों पर बातचीत हुई है।  उन नंबरों की छानबीन की जा रही है।   
विज्ञापन

दिल्ली नेशनल हाइवे पर स्थित सीबीगंज क्षेत्र के फॉक्स वैगन शोरूम के सामने शुक्रवार सुबह चार बजे एक 30 वर्षीय युवती का शव पड़ा था। युवती का सिर कुचला हुआ था। उसका भेजा सड़क पर पड़ा था और शरीर पर भी कई जगह चोट थीं। इसकी सूचना मिलने पर एसओ सीबीगंज कमल सिंह यादव मौके पर पहुंचे । महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया गया। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। एसओ ने बताया कि महिला हाफ जींस, टॉप और जर्सी पहने हुए थी। उसके पास से मिले मोबाइल में 9675234197, 8742976847 नंबर के सिम थे। एसओ ने बताया कि युवती का 9643016538, 8393871975, 9761851256, 7417434961, 9536148437 नंबरों से संपर्क हुआ था।  सबसे ज्यादा काल 9536148437 नंबर पर हुए। यह नंबर चांद खां नाम के युवक का बताया गया है। एसओ ने बताया कि मौके से बाइक संख्या यूपी 25-एटी-3539 की क्षतिग्रस्त नंबर प्लेट भी बरामद हुई है। एसओ ने बताया कि लगता है युवती इसी बाइक पर परसाखेड़ा की तरफ से फतेहगंज पश्चिमी की तरफ जा रही थी। गड्ढे में पहिया पड़कर उछलने पर युवती बाइक से सिर के बल सड़क पर गिर गई और पीछे से आया कोई वाहन उसे कुचलता हुआ चला गया। यह देखकर बाइक सवार युवक उसे मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। एसओ ने बताया कि कॉल डिटेल के आधार पर युवक की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें