फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुपके से शिवलिंग कर दिया स्थापित, बखेड़ा

Mon, 26 Sep 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
श‌िवल‌िंग स्था‌िप‌ित ‌क‌िया तो बखेड़ा मचा
विज्ञापन
सिटी सब्जी मंडी में रविवार को फिर माहौल खराब करने की कोशिश की गई। प्रशासन की अनुमति लिए बगैर पीपल पेड़ के नीचे चबूतरे पर चुपके से शिवलिंग स्थापित कर दिया गया। दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया तो एसपी सिटी समेत कई अफसर मौके पर पहुंच गए। बिहारीपुर चौकी इंचार्ज सत्यप्रकाश सिंह की ओर कोतवाली में धार्मिक भावनाएं भड़काने का मुकदमा अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराया गया है। एहतियातन मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की सिटी सब्जी मंडी में दसवां घर के सामने पीपल पेड़ के नीचे चबूतरा बना है। जहां कुछ लोग पूजा करते हैं। वहां शनिवार रात कुछ लोगों ने चबूतरे पर गड्ढा बनाकर शिवलिंग स्थापित कर दिया। इसका पता लगने दूसरे लोग भड़क गए और विरोध में इधर-उधर इकट्ठे होने लगा। इसकी सूचना पुलिस-प्रशासन के अफसरों को मिली तो खलबली मच गई। कुछ ही देर में एसपी सिटी समीर सौरभ, सीओ सिटी प्रथम सिद्धार्थ वर्मा कोतवाल केके वर्मा, बिहारीपुर चौकी इंचार्ज सत्यप्रकाश सिंह मौके पर जा पहुंचे। कोतवाली के अलावा किला इंस्पेक्टर और सुभाषनगर एसओ सतीश यादव को पुलिस टीम समेत बुला लिया गया। अफसरों ने शिवलिंग चबूतरे से उठवाकर पुलिस लाइंस स्थित मंदिर में रखवा दिया। शांति व्यवस्था के लिहाज से मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई।
छह महीने पहले भी हुई थी माहौल बिगाड़ने की कोशिश
करीब छह महीने पहले सिटी सब्जी मंडी में पीपल पेड़ के नीचे चबूतरे पर कुछ लोगों ने बगैर अनुमति के शिवलिंग लगाने की कोशिश की थी। तब चौकी इंचार्ज की ओर से आईपीसी की धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज मुकदमा दर्ज किया गया था, विवेचना जारी है।       
विज्ञापन

हिंदू जागरण एकता समिति ने जताया विरोध
बरेली। हिंदू जागरण एकता समिति प्रदेश कार्यकारिणी की रविवार शाम एक बैठक कुंवरपुर स्थित संगठन कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सक्सेना ने की। बैठक में सिटी सब्जी मंडी स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर से शिवलिंग हटाए जाने का विरोध किया गया। आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन दूसरे पक्ष के इशारे पर काम कर रहा है। इस मामले की न्यायिक जांच की मांग की गई। बैठक में अनूप, प्रखर रस्तोगी, गौरव सक्सेना, प्रियंका सक्सेना, अनिल कुमार एडवोकेट, चंद्रमुखी पाल एडवोकेट आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें