फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागरात को पता चला, पत्नी तो किन्नर है

Fri, 20 May 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सुहागरात को पता चला, पत्नी तो किन्नर है
विज्ञापन

कारचोब कारीगर की धोखे से करा दी गई शादी, मामला पुलिस तक पहुंचा
पीड़ित पिता ने एसपी सिटी से की कार्रवाई की मांग
 थाना सीबीगंज के महेशपुर अटरिया गांव के कारचोब कारीगर हरिओम की अनोखी दुल्हन इन दिनों सुर्खियों में है। मढ़ीनाथ में रहने वाले सरकारी स्कूल के चपरासी ने हरिओम को किन्नर के साथ फेरे कराकर विदा कर दिया। सुहागरात पर हरिओम को पत्नी के किन्नर होने की जानकारी मिली तो वह हैरान रह गया। पोल खुलने पर किन्नर के पिता अपनी छोटी बेटी की शादी हरिओम से करने को तैयार है, लेकिन एक बार धोखा होने के बाद उसका परिवार इसके लिए राजी नहीं हुआ है।
महेशपुर अटरिया गांव के हरिओम की शादी 28 अप्रैल को हुई थी। हरिओम की बारात मढ़ीनाथ(सुभाषनगर) में सरकारी स्कूल के चपरासी के घर आई थी। रात में हरिओम कथित फेरे लेने के बाद अगले दिन दुल्हन को विदा कराकर घर ले गया। सुहागरात पर उसे मालूम हुआ कि उसकी दुल्हन तो किन्नर है। हरिओम ने अपने दोनों बहनोई को पूरी बात बताई। यह बात उसके पिता तक भी पहुंच गई। हरिओम के पिता चंद्रपाल ने इकलौते बेटे के साथ धोखा होने पर किन्नर को उनके घर छुड़वाकर उसके पिता से हिसाब करने की बात कह दी। गांव की दाई को बुलवाकर हरिओम की कथित पत्नी की जांच कराई तो उसने भी किन्नर होने की पुष्टि कर दी। बेटे का जीवन बर्बाद होने पर चंद्रपाल ने पंचायत बुलाई। इस पर किन्नर के पिता अपनी छोटी बेटी से हरिओम की शादी करने के लिए कहने लगे, लेकिन चंद्रपाल ने साफ मना कर दिया। चंद्रपाल का आरोप है कि किन्नर के पिता ने उसका जेवर हड़पने के मकसद से यह शादी कराई है। पीड़ित ने मामले में एसपी सिटी से शिकायत करके आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई है। एसपी सिटी समीर सौरभ ने बताया कि मामले की जांच कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।    
विज्ञापन


डॉक्टर से कराई गई दुल्हन की जांच
-हरिओम ने बताया कि उसने परिवार के लोगों को किन्नर दुल्हन होने की खबर दी तो उन्होंने एक डॉक्टर से भी उसकी जांच कराई। डॉक्टर ने भी उसे किन्नर ही बताया। इसके बाद हरिओम के परिवार वालों को यकीन हो गया। 

हमारे परिवार को हंसी का पात्र बना दिया
हरिओम का कहना है कि किन्नर से शादी होने के बाद उसका परिवार तो पूरे गांव में हंसी का पात्र बनकर रह गया है। उसे और उसके पिता को फोन करके लोग मजाक बना रहे हैं। गांव की महिलाएं भी उनके घर आकर तमाम बातें कर रही हैं।
विज्ञापन


मैं धोखेबाजों में शादी नहीं करूंगा
हरिओम ने किन्नर की छोटी बहन से शादी करने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। उसका कहना है कि वह धोखेबाजों के यहां किसी भी हाल में शादी नहीं करेगा। किन्नर के परिवार से किसी भी तरह का वह रिश्ता ही नहीं रखना चाहता है।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें