फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माशूका से मिलने आए रियल एस्टेट कारोबारी की हो गई पिटाई

Tue, 06 Dec 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
real-estate-business-has-come-from-the-beating-of-girlfriend - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
माशूका से मिलने आए लखनऊ रियल एस्टेट कारोबारी की बारादरी इलाके में दस लड़कों ने जमकर पिटाई की। कारोबारी का सिर फोड़कर कपड़े तक फाड़ दिए और उसकी चेन व मोबाइल लूट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस कारोबारी को थाने ले आई। सीओ तृतीय ने उससे पूछताछ की, लेकिन वह रिपोर्ट लिखाने के लिए तैयार नहीं हुआ। 
विज्ञापन

घटना सोमवार दोपहर दो बजे बारादरी इलाके के नई बस्ती जोगी नवादा में हुई। लखनऊ के गोमती नगर निवासी अपने को रियल एस्टेट का कारोबारी बताने वाला रोहित कुमार अपनी कार से नई बस्ती आया था। यहां उसे आठ दस लड़कों ने घेर लिया और जमकर पिटाई कर दी। लात घूंसों और बेल्टों से रोहित की पिटाई की गई और तमंचे की बट से उसका सिर फोड़ दिया गया। यही नहीं रोहित की कार भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। हल्ला होने पर मौके पर काफी भीड़ लग गई और अफरातफरी मच गई। सूचना पर जोगी नवादा चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। तब तक मारपीट करने वाले भाग गए। चौकी इंचार्ज ने घायल रोहित का इलाज कराया और उसे बारादरी थाने लेकर आए। यहां सीओ तृतीय आकाश तोमर ने उससे घटना के बारे में जानकारी ली। रोहित ने बताया कि नई बस्ती जोगी नवादा की रहने वाली एक युवती लखनऊ में पढ़ती थी। चार महीने पहले उसकी लखनऊ के इंद्रा नगर में मुलाकात हुई थी, तभी से फोन पर बातचीत शुरू हो गई। वह युवती के बुलाने पर ही उसके पास आया था और यहां उसकी पिटाई कर दी गई। उसका मोबाइल और चेन भी छीन ले गए। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि रोहित ने अभी कोई लिखित तहरीर नहीं दी है। मौखिक शिकायत के आधार पर लड़की पक्ष को मंगलवार को थाने बुलाया गया है। 
... तो मोबाइल में है कोई आपत्तिजनक पोस्ट
पुलिस सूत्रों का कहना है कि रोहित की युवती से लंबे समय से बातचीत होती रही है। वह यहां उससे मिलने कई बार आया था, लेकिन इस बार उसकी पिटाई कर मोबाइल छीन लिया गया। संभवत: मोबाइल में कोई आपत्तिजनक पोस्ट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें