Railwaymen's ATM card purchases to replace 66 thousand
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
रेलवे वर्कशाप इज्जतनगर के पीएनबी के एटीएम बूथ में अंजान युवक ने रेल कर्मी का एटीएम कार्ड बदलकर 66 हजार रुपये निकाल लिए। पीछे खड़े होकर आरोपी ने गुप्त कोड देख लिया था। पीड़ित ने मामले में मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दे दी है, लेकिन पुलिस ने अभी कोई कार्रवाई नहीं की है।
थाना प्रेमनगर के टी-18 शास्त्रीनगर निवासी संतोष कुमार गुप्ता रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। संतोष ने एसएसपी के शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी को बताया कि 18 जनवरी को संतोष गुप्ता रेलवे वर्कशाप इज्जतनगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में रुपये निकालने गए थे। इस दौरान पीछे एक व्यक्ति और खड़ा था। संतोष का एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया। उसने निकालने के बहाने से उसका एटीएम बदल लिया और अपना उसे दे दिया। उसका कोड भी उस अंजान युवक ने पीछे से देख लिया था। इसके थोड़ी देर बाद उसके मोबाइल पर मैसेज आने शुरू हो गए। आरोपी ने रेल कर्मी के एटीएम से 66 हजार 711 रुपये की खरीददारी कर ली। मैसेज आते ही संतोष परेशान हो गए। उन्होंने बैंक को सूचना देकर एटीएम बंद करा दिया। अकाउंट की लेजर इन्क्वारी निकलवाने से पता लगा कि एटीएम कार्ड से खरीददारी की गई है। इस मामले को शिकायत प्रकोष्ठ से सर्विलांस सेल जांच के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन करने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।