फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी पोस्टमास्टर की एक करोड़ की संपत्ति और मिली 

Mon, 02 Apr 2018 06:50 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
Deputy post master
विज्ञापन
डाकघर के घोटाले के आरोपी डिप्टी पोस्टमास्टर वाईके शर्मा की एक करोड़ की संपत्ति और पकड़ में आई है। अब तक कोतवाली पुलिस की जांच में 47 बैंक खाते सामने आए हैं, जिनमें सरकारी खजाने से रुपये जमा किए गए। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस को वाईके शर्मा के परिवार के लोगों के नाम के अतिरिक्त भी कुछ और खाते ट्रेस करने में कामयाबी मिली है। विवेचक के मुताबिक जल्द ही जांच में उनके नाम भी खोले जाएंगे। 
विज्ञापन

डाकघर में निरस्त चेकों में खेल करके करोड़ों के घोटाले का मामला पकड़ में आया था। इसमें सबसे पहले खजांची के पद पर तैनात डिप्टी पोस्ट मास्टर ने अपने बेटे आकाश के खाते में 12.5 लाख रुपये के दो चेक जमा किए थे। उसने गलत नाम से चेक जारी कर कैंसल करने के बाद जीरो नंबर के चेक काटकर यह खेल किया था। मामला खुलने के बाद 22 फ रवरी को कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। कोतवाली पुलिस ने आरोपी डिप्टी पोस्टमास्टर को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया था।

अभी और संपत्तियां मिलेंगी 
विवेचक अजय सिंह की जांच में प्रगतिनगर में डिप्टी पोस्टमास्टर के दो मकान मिले थे। जिन्हें प्रापर्टी डीलर उमेश के जरिये खरीदा गया था। अब पुलिस को एक और आलीशान मकान मिला है। पुलिस ने मकान की जानकारी को भी जांच का हिस्सा बनाया है। यह मकान किसी तुलसीराम से खरीदा गया था। पुलिस के मुताबिक अभी और संपत्ति मिलने के आसार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें