फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो कार सवारों से विदेशी तोते पकड़े

Sun, 04 Sep 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट पुलिस ने कार सवार दो लोगों से एक जोड़ा विदेशी (अमेरिकन) तोते पकड़े। इसमें दोनों को हिरासत में ले लिया गया। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। पूछताछ के बाद वन विभाग की टीम से क्लीनचिट मिलते ही आरोपियों को छोड़ दिया गया। विदेशी तोते का जोड़ा फरीदपुर के डाक्टर एक लाख रुपये में खरीदकर लाए थे। ये तोते बीमार हो गए थे। इनको इलाज के लिए बंगलरू ले जाया जा रहा था। 
विज्ञापन

बुखारा रोड पर पुलिस शनिवार को गश्त के समय सेंट्रो कार गुजरी तो उसे रोकने का इशारा किया गया। ड्राइवर ने कार की स्पीड तेज कर दी। पुलिस ने रामगंगा के पास घेराबंदी कर कार को रोक लिया। उसमें सोनू पुत्र शिवचरन और रविपाल के कब्जे से अमेरिकन मकाऊ तोते का जोड़ा बरामद किया। दोनों को कैंट थाने लाया गया। यहां दोनों ने खुद को जनपद संभलबनिया ठेर के गांव नरौली का रहने वाला बताया। इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने डीएफओ धर्मसिंह को सूचना दी। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन दरोगा ने दोनों युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि फरीदपुर में जनसेवा अस्पताल डा. एपी जौहरी ने दोनों अमेरिकन तोते एक लाख में खरीदे थे। उनको इलाज के लिए बंगलरू भेजा जा रहा था। डा. एपी जौहरी भी थाने पहुंचे तो उन्होंने तोतों को लाने ले जाने की परमीशन दिखाई। इस पर दोनों आरोपियों को पुलिस ने छोड़ दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें