फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के सामने पौधरोपण से बवाल

Tue, 12 Jul 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। पुलिस ने थाने के सामने पौधरोपण किया तो एक पक्ष विरोध में उतर आया। उन्होंने इसे मस्जिद की जमीन बताकर हंगामा कर दिया। शाम तक बवाल नहीं थमने पर कई थानों की फोर्स बुला ली गई। देर शाम पुलिस ने 30 नमाजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी। करीब 400 लोगों के खिलाफ 25-25 लाख का मुचलका पाबंद करने के भी निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन

पुलिस ने सोमवार दोपहर थाने के सामने छह पौधे लगाए थे। इसकी भनक लगी तो एक पक्ष के लोग विरोध करने लगे। उन्होंने मस्जिद गेट के आगे की जगह को अपना बताया और यहां प्रदर्शन करने लगे। देखते ही देखते सैकड़ों लोग थाना गेट पर जमा हो गए। प्रधान अकील अंसारी की अगुवाई में थाना घेर लिया। पुलिस वालों ने इसे सरकार का अभियान बताकर उन्हें शांत करने की कोशिश की मगर वे नहीं माने। पुलिस वालों ने बताया कि एसओ बरेली गए हैं। कल इस मामले पर बात कर ली जाएगी लेकिन प्रदर्शनकारी किसी की सुनने को तैयार नहीं थे। हंगामा बढ़ने पर नवाबगंज, भुता, इज्जतनगर, भोजीपुरा, देवरनियां और क्योलड़िया आदि से भी फोर्स मंगवा ली गई। पुलिस ने कस्बे में फ्लैग मार्च कर शांति की अपील की। सीओ नवाबगंज इंदु प्रभा और एसडीएम नवाबगंज ने कहा कि जहां पौध रोपण हुआ है उस जमीन के दोनों ओर थाने की बिल्डिंग है। यह जमीन भी थाने की ही है। खुराफाती लोग दबाव बनाने के लिए थाने पहुंचे हैं। उन्होंने बवाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के भी निर्देश दिए। एसओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि करीब 30 नामजद और 200 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि यह जगह मस्जिद की है। वे लोग यहां नमाज अदा करते हैं। इस संबंध में आला अधिकारियों से शिकायत की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें