फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी करो वर्ना उठा ले जाऊंगा

Fri, 22 Jul 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली कॉलेज की एक छात्रा को फेसबुक पर युवक से दोस्ती करना महंगा पड़ गया है। युवक ने पहले प्यार का इजहार किया फिर शादी का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उसे कॉलेज से उठा ले जाने की धमकी दे डाली। दहशत में आई छात्रा ने युवक को फेसबुक फ्रेेंडशिप से ब्लॉक किया तो वह मोबाइल से कॉल कर धमकाने लगा। छात्रा और उसके परिवार वालों ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है। 
विज्ञापन

सीबीगंज के एक गांव की छात्रा की फरीदपुर के एक मोहल्ले में रहने वाले युवक से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। दोनों में अक्सर चैटिंग होने लगी। छात्रा का कहना है कि एक महीने पहले युवक ने प्यार का इजहार करते हुए कहा कि वह शादी करना चाहता है। छात्रा ने इसका विरोध किया। इसके बाद वह लगातार धमकाने लगा। उसने फेसबुक पर ही मैसेज करके कॉलेज से उठा ले जाने की धमकी दे डाली। छात्रा ने युवक के फेसबुक फ्रेेंडशिप से ब्लॉक कर दिया लेकिन छात्रा नहीं माना। उसने मोबाइल पर कॉल कर धमकी देना शुरू कर दिया। छात्रा के परिवार वालों ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें