फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली, जयपुर से बुलाईं युवतियां एक का अपहण, दूसरी से दुष्कर्म

Tue, 30 Jan 2018 01:27 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
नौकरी के बहाने दिल्ली, जयपुर से बुलाई दो युवतियों को सेटेलाइट से अलग-अलग दो युवक अपने साथ ले गए। इनमें से एक युवती का अब तक कोई सुराग नहीं है, जबकि दूसरी युवती से दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर उससे मारपीट भी की गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को वहां सैक्स रैकेट संचालित होने की सूचना दे दी। पुलिस पहुंची तो आरोपी घर से फरार हो गया जबकि उसकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दिल्ली में खजुरी थाना क्षेत्र निवासी युवती का आरोप है कि 24 जनवरी को उसके पास बीडीए कॉलोनी तुलाशेरपुर निवासी संजीव कुमार उर्फ सोनू का फोन पहुंचा और ऑफिस में काम देने की बात कही। साथ में किसी और को भी लाने के लिए कहा। इस पर वह जयपुर से सहेली को लेकर उसी दिन शाम को बरेली पहुंच गई। सेटेलाइट पर संजीव और उसके दोस्त करन ने उन्हें रिसीव किया। सहेली को करन अपने साथ ले गया और वह संजीव के साथ चली गई। घर ले जाकर संजीव ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी पत्नी ने इसमें मदद की। किसी तरह वह यहां से भागकर 26 जनवरी को दिल्ली पहुंची और फिर रविवार को अपनी सहेली को तलाशने तथा अपना सामान लेने संजीव के घर पहुंची। वहां संजीव के दो अन्य साथी मौजूद थे। सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। इसी बीच पुलिस पहुंच गई। संजीव और उसके साथी भाग गए। पुलिस संजीव की पत्नी को थाने ले गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने संजीव, उसकी पत्नी, करन और दो अन्य के खिलाफ मारपीट, धोखाधड़ी, दुष्कर्म, अपहरण और साजिश रचने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। 
कुछ सवालों ने उलझाया
इस मामले में पुलिस ने भले ही रिपोर्ट दर्ज कर ली हो लेकिन कुछ सवाल अब भी अनसुलझे हैं। पीड़िता और उसकी सहेली सेटेलाइट से अलग-अलग लोगों के साथ क्यों गईं जबकि उन्हें नौकरी एक ही जगह करनी थी। संजीव के दुष्कर्म करने के बाद पीड़िता भागकर दिल्ली क्यों चली गई? उसने पुलिस से शिकायत क्यों नहीं की? संजीव नेे जब उसके साथ दुष्कर्म किया तो फिर दोबारा अकेले वह उसके घर क्यों गई? 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी गिरफ्तार है, बाकी की तलाश की जा रही है।
- कमरुल हसन, इंस्पेक्टर इज्जतनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें