फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवब्याहता की हालत बिगड़ी, मजिस्ट्रेट ने लिए बयान

Sat, 18 Feb 2017 01:07 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Nvbyahta's condition deteriorates, the statement of magistrate - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
दहेज में दो लाख रुपये और कीमती बाइक की मांग को लेकर मिट्टी का तेल छिड़ककर जलाई गई विवाहिता निदा की हालत और बिगड़ गई है। एसीएम प्रथम ने प्राइवेट अस्पताल में पहुंचकर उसके बयान दर्ज किए हैं। परिवार वालों का कहना है कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। 
विज्ञापन

किला क्षेत्र के मोहल्ला जखीरा की रहने वाले रिजवान की 22 वर्षीय पत्नी निदा बी को बुधवार रात साढे़ दस बजे उसके ही कमरे के अंदर आग लगा दी थी। आग से उसका शरीर करीब 60 प्रतिशत जल गया। बेटी ने सबसे पहले अपनी मां को फोन पर सूचना दी। खबर पाकर पिता नजरुद्दीन पहुंचे तो उन्होंने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शुक्रवार को उसकी हालत और बिगड़ गई। एसीएम प्रथम ने अस्पताल पहुंचकर युवती के बयान दर्ज किए। मायके वालों ने बताया कि पुलिस ने रिजवान, रूमा, शबाब, मोबीन और परवेज के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया है, लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें