फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैगिंग से डरा छात्र बरेली कालेज में नहीं पढ़ना चाहता

Wed, 14 Sep 2016 12:57 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली कालेज में सोमवार को रैगिंग का शिकार हुआ बीसीए प्रथम वर्ष का छात्र दहशत में है। उसने परिजनों से कहा है कि अगर कार्रवाई न हुई तो वह बरेली कालेज में पढ़ाई नहीं करेगा। पढ़ाई छोड़ देगा क्योंकि ऐसे माहौल में पढ़ना नहीं चाहता। छात्र के साथ रैगिंग के दूसरे दिन भी बरेली कालेज प्रशासन ने जांच कमेटी का गठन नहीं किया। छुट्टी का तर्क देकर टीम बनाने की कार्रवाई को स्थगित किया गया है। इससे रैगिंग जैसे गंभीर मामले में कालेज की हीलाहवाली जाहिर हो रही है।
विज्ञापन

छात्र ने सोमवार को दोपहर करीब साढ़े 11 बजे बीसीए विभाग में अपने साथ हुई रैगिंग की घटना की शिकायत चीफ प्राक्टर से लिखित मेें कर दी थी। तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर छात्र नेताओं ने हंगामा भी किया। भुक्तभोगी छात्र की शिकायत के मुताबिक, उसके साथ चार सीनियर छात्रों ने रैगिंग की। पहले पेंट उतारने को कहा। इंकार करने पर मारपीट की। छात्र ने दो आरोपियों की पहचान भी चीफ प्राक्टर को बताई है। मोबाइल से खींचा गया एक का फोटो उपलब्ध कराने के साथ दूसरे का नाम भी बता दिया। इसके बावजूद जांच शुरू करने में हीलाहवाली से हर कोई हैरत में है। छात्र नेता फैसल अनीस और मुस्तफा हैदर का आरोप है कि कालेज प्रशासन घटना को संदिग्ध बताकर कोई कार्रवाई नहीं करना चाहता है। सवाल यह है कि आखिर कोई फ्रेशर छात्र क्यों बेवजह रैगिंग की शिकायत करेगा। वहीं, छात्र के बड़े भाई ने बताया कि रैगिंग के दौरान मारपिटाई से उनके भाई के कान में चोट आई है। उसके बाद से वह डरा-सहमा हुआ है और बरेली कालेज में पढ़ाई न करने की बात कह रहा है इसलिए अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तोे उसका कालेज में एडमिशन निरस्त करा दिया जाएगा क्योंकि दहशत के ऐसे माहौल में कोई भी सीधा-साधा छात्र बरेली कालेज में पढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा सकता।

कोट...
जांच कमेटी का गठन प्राचार्य को करना है लेकिन छुट्टी की वजह से कमेटी नहीं की जा सकी है। अब 16 सितंबर को कालेज खुलेगा तभी प्राचार्य कमेटी बनाकर जांच शुरू कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. एसपी मौर्य, चीफ प्राक्टर  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें