फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलीकॉम कंपनी का नेटवर्क  डाउन करने पर पांच गिरफ्तार

Sat, 12 Aug 2017 01:42 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली।
एक साथ करीब 75 मोबाइल टॉवरों की कनेक्टिविटी ठप करके वेतन बढ़ाने की मांग करना कर्मचारियों को महंगा पड़ गया। मोबाइल टॉवर का संचालन करने वाली कंपनी ने इज्जतनगर थाने में आठ कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

बरेली सहित चार जिलों में करीब 900 टॉवरों का संचालन फ्रंटलाइन संस्था करती है। संस्था के एरिया मैनेजर नरेंद्र कुमार ने बताया कि उनका कार्यालय महानगर मेें मैसर्स इंडस टॉवर में हैं। टॉवर चलाने के लिए संस्था ने टेक्नीशियन की भर्ती की थी। संस्थान को अपने कुछ कर्मचारियों की क्षमता पर संदेह होने के बाद उनके शैक्षणिक दस्तावेज की जांच की गई, जिसमें पवन कुमार और सतीश कुमार के आईटीआई के दस्तावेज फर्जी पाए गए। दोनों ने रामपुर के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के अंकपत्र लगाए थे। हस्ताक्षर के मिलान करवाने पर फर्जीवाड़ा सामने आ गया। यह आरोप भी लगाए गए कि आरोपियों ने यूनियन बनाकर संस्था के टॉवर संचालन भी बाधित किया, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। पुलिस ने पवन कुमार, राजपाल सिंह, रविंद्र कुमार, प्रेमपाल और राजीव को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें