फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाबगंज से जिला अस्पताल तक मचा हड़कंप

Thu, 13 Oct 2016 01:45 AM IST
बरेली, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज के रसूला तालिब हुसैन में हुए बवाल के घायल जिला अस्पताल लाए गए तो खलबली मच गई। कमिश्नर प्रमांशु कुमार, डीआईजी आशुतोष कुमार, एडी हेल्थ डॉ. सुबोध शर्मा, सीएमओ डॉ. विजय यादव और जमात रजा मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन रजवी घायलों को देखने जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

रात करीब आठ बजे घायलों को एंबुलेंस में जिला अस्पताल लाया गया। हालांकि इसकी सूचना पहले पहुंच चुकी थी। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और कर्मचारियों के अतिरिक्त स्टाफ को लगा दिया गया था। घायलों को लेकर पहुंची एंबुलेंस देखते ही कर्मचारी स्ट्रेचर लेकर दौड़ पड़े। कोई एंबुलेंस के अंदर घुसा तो कोई नीचे खड़े होकर सहारा दे रहा था। अफरातफरी के बीच गंभीर घायल लोगों को पहले एंबुलेंस से उतारकर सीधे इमरजेंसी वार्ड में लिटाकर इलाज शुरू कर दिया गया। एक-एक करके सभी घायल भर्ती कर लिए गए। इसी बीच प्रशासन और पुलिस के अफसर पहुंचने लगे। घायलों में तीन की हालत नाजुक है। इनमें दो घायल गेंदनलाल और उनके भाई रामबहादुर को एसआरएमएस रैफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल पहुंचे घायल
एक पक्ष- गेंदनलाल यादव, उनके भाई रामबहादुर, झम्मन लाल, ओमकार गंगवार हैं। दूसरे पक्ष के गुलाम शब्बीर, जान मोहम्मद, रुमाल शाह, सगीर अहमद, रईसुद्दीन, शमसुद्दीन, अब्दुल मुस्ताक, आमिर हुसैन, मोहम्मद ताहिर, अनवर अहमद, अब्दुल मुस्ताक, ताहिर, मोहम्मद आमिर, अबरार अहमद और जादोंपुर निवासी नूर बानो हैं। नूर बानो अपने मायके में आई हुई थीं।          
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें