फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुद्रालोन के नाम पर ग्रामीणों को ठग लिया

Sat, 05 Mar 2016 02:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
रामशरण्‍ा
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के नाम पर फिर धोखाधड़ी की घटना सामने आई है। थाना कैंट के चनहेटी गांव में मुद्रालोन के नाम पर अनपढ़ ग्रामीणों को एक लाख रुपया दिलवाने का खेल कई महीनों तक चलता रहा। लोन कंपनी का मालिक बनकर खेल कर रहा ठग तब पुलिस के शिकंजे में आया, जब ग्रामीण को खुद के ठगे जाने की आशंका हुई। जंक्शन चौकी पुलिस की मदद से पीड़ित ने ठग को पकड़वा दिया है। कोतवाली में ठगी का मुकदमा दर्ज किया गया, एसएसआई ने बताया कि आरोपी हिरासत में है और मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

ठगी के शिकार सूरजपाल के मुताबिक, तीन महीने पहले गांव में रामसरन नामक एक व्यक्ति आया। उसने मुद्रा लोन योजना के तहत उसे बचत खाते पर शिशु किशोर लोन के लिए एक लाख रुपए का लोन दिलाने का झांसा दिया। सूरजपाल के मुताबिक, उससे पांच सौ रुपए की किस्त और 220 रुपए स्टांप के नाम पर ऐंठे गए। साथ ही बताया कि बृहस्पतिवार शाम को रामसरन ने फोन करके उसे ब्लैंक चेक जमा कराने को कहा। इसके लिए सिविल लाइंस के गजराज गेस्टहाउस में शुक्रवार सुबह आठ बजे आने को बोला। ब्लैंक चेक जमा करने की बात पर शिकायतकर्ता सूरजपाल को रामसरन पर शक हुआ। सूरजपाल ने शुक्रवार सुबह जंक्शन चौकी पहुंचकर पुलिस की मदद से गेस्टहाउस में मौजूद रामसरन को पकड़वा दिया। इसके बाद देर शाम कोतवाली में रामसरन के नाम खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

आरोपी हमारी हिरासत में है। केस में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई कराई जाएगी।
- गिरीश प्रसाद राज, एसएसआई 

मैं सुभाषनगर में रहता हूं और ‘द गुड आइडिया नेट बेनेफिट क्रेडिट लाइफ’ नाम की कंपनी पांच साल से चला रहा हूं। चैक गिरवी रखकर लोन देना मेरा काम है, बस मैंने गलती ये की कि मुद्रा लोन योजना का नाम लेकर लोन देने की पेशकश की। 
विज्ञापन

- रामसरन, सुभाषनगर निवासी 

पहले भी मुद्रा लोन को बनाया है टारगेट 
मुद्रा लोन योजना के नाम पर बीतेे महीने बाकरगंज की कुछ महिलाओं से भी ठगी की एक मामला सामने आया, पर आज तक उसमें पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें