फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल में पकड़ा गया नाबालिग से शादी करने वाला

Mon, 13 Jun 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नाबालिग लड़की को अगवा कर उससे शादी करने के मामले में पांच साल से वांछित चल रहे मुख्य आरोपी और उसके साथी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्य आरोपी किशोरी से शादी कर उसके दो बच्चों का पिता भी बन गया। 
विज्ञापन

थाना बिल्सी (बदायूं ) इलाके के ग्राम जरसेनी निवासी सूरजपाल 2011 में इज्जतनगर इलाके की नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया था। इस मामले में पुलिस ने सूरजपाल समेत पांच लोगों के खिलाफ नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप की रिपोर्ट दर्ज की थी। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उसी समय जेल भेज दिया गया था, जबकि मुख्य आरोपी सूरजपाल और उसके गांव का ही साथी मनीष कु मार इस मामले में वांछित चल रहे थे। पुलिस पांच साल तक विवेचना को लटकाए रही। नतीजा यह हुआ कि नाबालिग से शादी करने के बाद सूरजपाल उसे पत्नी की तरह साथ रख रहा था। पत्नी के तौर पर नाबालिग ने सूरजपाल के दो बच्चों को जन्म दे दिया। आला अफसरों के अर्दली रूम में विवेचना के बारे में पूछताछ के खौफ से विवेचक शिवादीन शर्मा ने सूरजपाल और उसके साथी मनीष को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सूरजपाल ने बताया कि जिस लड़की को अगवा कर ले जाकर बलात्कार करने के आरोप में पुलिस उसे पकड़कर लाई है, वह उसकी पत्नी है। उनके दो बच्चे भी हैं। एसएसआई उपेंद्र सिंह ने बताया कि कानून के मुताबिक सूरजपाल भी नाबालिग से शादी करके बलात्कार करने का आरोपी है। इसलिए उसकी गिरफ्तारी हुई है। जिस समय वह उसे अगवा कर ले गया था, उस समय लड़की नाबालिग थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें