फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बानखाना बगिया से 11 महीने की मासूम का अपहरण 

Fri, 23 Mar 2018 06:21 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बानखाना बगिया में रहने वाले अफरोज की 11 महीने की बच्ची इकरा का घर के अंदर से बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे अपहरण हो गया। पहले तो घरवाले ये सोचते रहे कि मोहल्ले में ही कोई बच्ची को खिलाने के लिए ले गया होगा, लेकिन एक घंटे बाद भी कोई पता नहीं चला तो हड़कंप मच गया। मोहल्ले के लोगों ने हादसे के अंदेशे में गलियों की नालियां और गटर तक छान मारे। सूचना पर पहुंची प्रेमनगर थाने की पुलिस भी देर रात तक संदिग्ध लोगों से पूछताछ करती रही पर बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद बच्ची के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई।  
विज्ञापन

अफरोज की दो बेटियां हैं। बड़ी इल्मा की उम्र पांच साल है, जबकि छोटी इकरा सिर्फ 11 महीने की हैं। अफरोज मीट की दुकान पर काम करते हैं। उनके मुताबिक बृहस्पतिवार शाम पौने सात बजे वह इकरा को घर के आंगन में खेलता छोड़ सूर्खा में अपने दोस्त राजू से मिलने चले गए। इस दौरान पत्नी मीना अंदर कमरे में सो रही थी। बड़ी बेटी इल्मा कमरे में ही खेल रही थी। अफरोज के बड़े भाई नासिर अविवाहित हैं। वह भी घर के काम से बाहर निकल गए थे। करीब 7:20 बजे नासिर वापस आए, तो उन्हें इकरा घर में नहीं मिली। इस दौरान परिजनों ने सोचा कि मोहल्ले में ही कोई खिलाने ले गया होगा, लेकिन काफी देर बाद भी बच्ची का कोई पता नहीं चला तो हड़कंप मच गया। मासूम बच्ची को कोई घर में घुसकर उठा ले गया, इसकी मोहल्ले में खबर फैलते ही अफरोज के घर भीड़ लग गई। 

गलियों में नालियां और गटर तक खंगाल लिए
अफरोज ने बानखाना के सभासद शमीम को सूचना दी और पुलिस बुला ली। कोहाड़ापीर के चौकी प्रभारी अरुण कुमार और दरोगा महावीर मौके पर पहुंचे। आसपास लोगों से पूछताछ के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो मोहल्ले की नालियों और गटर खंगाले गए। कहीं कोई पता नहीं चला तो पुलिस ने भी यह मान लिया कि कोई बच्ची को अगवा कर ले गया है। 
विज्ञापन


व्हाट्सऐप ग्रुपों में भेजी गईं तस्वीरें 
पहले बारादरी क्षेत्र में बच्चों के अपहरण की कोशिश में एक नशेड़ी का हाथ सामने आया था, ऐसे में एसपी सिटी रोहित सिंह ने सड़क पर सभी संदिग्धों की जांच के निर्देश दिए हैं। शहर में चेकिंग भी कराई गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। अफरोज मोहल्ले के लोगों से बातचीत के बाद प्रेमनगर के अनाथालय गए, उन्हें लगा कि कहीं कोई बच्ची को वहां न छोड़ आया हो, लेकिन निराशा ही हाथ लगी। पुलिस ने मासूम की फोटो शहर में चलने कई व्हाट्सऐप ग्रुप पर भेज दी है। 

मासूम बच्ची के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस टीमों को लगा दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही बच्ची का पता चल जाएगा। - रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें