फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति वैन ट्रैक्टर ट्राली में घुसी, दंपति की मौत

Tue, 11 Oct 2016 01:25 AM IST
बरेली, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एनडी तिवारी स्टेट हाईवे पर शाम पेट्रोल पंप स्थित डिवाइडर के निकट मारुति वैन ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई। दुघर्टना में घायल बुजुर्ग दंपति की अस्पताल ले जाते समय रास्ते मेंमौत हो गई जबकि वैन में सवार पांच यात्री घायल हो गए। इसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। ट्रैक्टर ट्राली लेकर चालक फरार हो गया। मृतकों के शवों को एसआरएमएस की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिवार वालों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। 
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब आठ बजे एनडी तिवारी स्टेट हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास बरेली की ओर से आ रही मारुति वैन अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुस गई। वैन में धौराटांडा निवासी हाजी मकूल, उनकी पत्नी विलकिस के अलावा तीन बेटियां रुखसाना, अफसाना और नगमा के अलावा दो सालियां राजदा और सकीला सवार थीं। हादसे में हाजी मकूल और उनकी पत्नी विलकिस ने इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया जबकि साली राजदा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों बेटियों और साली को भी चोट आई। अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है।  घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हाजी मकूल के आठ बच्चे हैं। इनमें चार लड़कियां और चार लड़के हैं। तीन लड़कियों और दो लड़कों की शादी हो गई है। हाजी मकूल घर पर ही रहते थे। चारो लड़के दुकान और नौकरी करके परिवार चलाते थे। मृतकों के शव को एसआरएमएस की मोर्चरी में रखवा दिया गया। परिवार वालों ने दंपति का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस ने दोनों के शव उनके परिवार वालों के सुपुर्द कर दिए। देर रात तक परिवार की ओर से किसी के खिलाफ पुलिस को तहरीर नहीं दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें