फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग की लाठी-डंडो से पीटकर हत्या

Sun, 25 Nov 2018 12:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहजहांपुर में घर का कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में एक 60 वर्षीय व्यक्ति की लाठी-डंडो से पीटकर हत्या कर दी गई। इस हमले में मृतक के भाई और भाभी को भी गंभीर चोट आई हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, थाना मदनापुर के गांव चमनपुर कला निवासी 60 वर्ष सीताराम की रविवार सुबह 7 बजे कुछ लोगों ने रास्ते में कूड़ा डालने के विवाद में लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी। बचने आए भाई-भाभी को भी हमलावरों ने पीटकर बेदम कर दिया। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। 

गांव चमरपुर कला निवासी सीताराम के दरवाजे के सामने रास्ते पर पड़ोसी विश्वनाथ के परिवार के लोग कूड़ा डाल देते थे। जिसका विरोध करने पर कई बार झगड़ा हुआ। इस बात को लेकर विश्वनाथ और उनका परिवार सीताराम से रंजिश मानने लगा। 
विज्ञापन


रविवार सुबह 7:00 बजे सीताराम अपने दरवाजे के पास अलाव ताप रहे थे, तभी विश्वनाथ ने अपने भाई बीरबल और अंकित के साथ मिलकर लाठी डंडों से सीताराम पर हमला बोल दिया और उन्हें पीट-पीटकर वही बेदम कर दिया। बचाने आए उनके भाई जंगी लाल और भौजाई शारदा को भी पीट कर वेदम दम कर दिया।

शोर-शराबा सुनकर गांव के लोग आ गए, जिन्हें देखकर हमलावर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीताराम को मदनापुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक सीताराम का एक बेटा मनोज दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में बतौर मजदूर काम कर रहा है। सीता राम की पत्नी जमुना देवी मनोज के साथ ही रह रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें