फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महालक्ष्मी मोटर्स में  चार लाख की चोरी

Wed, 19 Oct 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
महालक्ष्मी मोटर्स के सर्विस सेंटर में नकब लगाकर चोर चार लाख रुपये का माल समेट ले गए। मामले में मैनेजर ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे दी है, लेकिन पुलिस ने अभी तक मुकदमा नहीं लिखा है।
विज्ञापन

शनिवार की रात को सीबीगंज में रामपुर रोड पर महेशपुरा स्थित महालक्ष्मी मोटर्स के सर्विस सेंटर की दीवार में नकब लगाकर चोर वर्कशाप से बैट्री, कंप्यूटर, स्मार्ट टेस्टर, टूल्स, पेंट मैटेरियल, ग्रैडिंग और गाड़ियों की स्टैपनी, चाबियां आदि ले गए। इनकी कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है। कंपनी के मैनेजर ने मामले में मुकदमा लिखाने के लिए तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच करके मुकदमा लिखने की बात कर रही है। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन करके कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें